- सेपियंस विद्यालय विकास नगर इंद्रमणि बडोनी का जन्मोत्सव और क्रिसमस पर्व का आयोजन
आज सेपियंस विद्यालय विकास में उत्तराखंड के गांधी श्री इंद्रमणि बडोनी जी का जन्म उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया । कक्षा 9 के छात्र- छात्राओं द्वारा जौनसारी गीत प्रस्तुत किए गए।
साथ ही क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा एक तथा दो के विद्यार्थियों ने क्रिसमस पर्व संबंधित गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किये । साथ ही विद्यार्थियों ने अनेकता में एकता प्रदर्शित करते हुए विभिन्न गीतों के द्वारा ईसा मसीह के जन्मदिवस को नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा तथा विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों क्रिसमस की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी , विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा और समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
Author: NM News live
Post Views: 122






