National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 26, 2026 12:08 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 26, 2026 12:08 am

वेंणु निनाद भूषंण सम्मान से नवाज़े गये मुकेश प्रजापति “मधुर”। 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

मुकेश प्रजापति मधुर ने बढ़ाया जिले का मान 

 

वेंणु निनाद भूषंण सम्मान से नवाज़े गये मुकेश प्रजापति “मधुर”। 

 

रवींद्र भवन रिसड़ा कोलकाता के सभागार में हुआ आयोजन। 

 

अभी हाल ही में श्री परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ में विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज को अपनी बांसुरी वादन की मोहक प्रस्तुति से प्रभावित कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर चुके अंतरराष्ट्रीय बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर ने वेंणु निनाद भूषण सम्मान पाकर जिले का मान बढ़ाया है। इसके लिए वे जनपद वासियों की तरफ से धन्यवाद के पात्र हैं। जिले के मशहूर कवि चित्रकार व अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति”मधुर” को बांसुरी वादन के क्षेत्र में विशेष सम्मान वेंणु निनाद भूषंण सम्मान से सम्मानित होने पर जनपद वासियों में खुशी की लहर है। यह सम्मान आयोजन कोलकाता में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सांस्कृतिक भोजपुरी और प्रगति शोध फाउंडेशन ने आयोजित किया। जिसमें देश – विदेश के साहित्यकार चित्रकार और संगीतकारों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी मशहूर कलाकार मुकेश प्रजापति”मधुर” ने बांसुरी वादन के साथ -साथ काव्यपाठ भी किया।
यह आयोजन प्रियांशु प्रकाश त्रिपाठी और विनोद यादव के द्वारा आयोजित किया गया। भोजपुरी भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने और कला संगीत साहित्य के संरक्षण और संवर्धन हेतु यह आयोजन किया गया।
रूस चीन नेपाल श्रीलंका और देश के अन्य राज्यों से कलाकारों और साहित्यकारों ने शिरकत की। मुकेश को देश अन्य राज्यों से लेकर विदेशों तक अबतक दर्जनों अवार्ड मिल चुके हैं और जिले- प्रदेश का नाम रौशन किया है। मुकेश प्रजापति “मधुर” ने बताया कि तपस्या संगीत साहित्य कला की हो अथवा अन्य किसी विधा या विषय की हो सफलता अवश्य क़दम चूमती है, बस लगन होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कठिनाइयां ही तो मज़बूती प्रदान करती हैं। हर कलाकार के जीवन में संघर्ष ही तो कलाकार को मज़बूत बनाती हैं। त्याग के बिना कुछ प्राप्त कर पाना बहुत मुश्किल है। “मधुर” के इस सम्मान को पाने के लिए जनपद वासियों प्रदेश वासियों व उनके यार दोस्तों की तरफ से ढेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं दी जा रही है । रामसिंह यादव राजेन्द्र प्रसाद, राजितराम यादव, धर्मेंद्र प्रधान, जवाहर मौर्या , यूनुस खान , नन्दलाल प्रजापति, पवन जायसवाल, नारद विश्वकर्मा, वीरेंद्र मौर्या, हरिकेश यादव , जगत नारायण प्रजापति आद लोगों ने बंधाई दी।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *