National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 11:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 11:58 am

चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सौजन्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सौजन्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

 

परीक्षा के पूर्व तनाव से बचने तथा समय प्रबंधन विषय पर सेपियंस विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन
उत्तराखंड विकास नगर 

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में कक्षा 11वीं तथा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन तथा समय प्रबंधन विषय पर चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सौजन्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व चितकारा यूनिवर्सिटी की अनुभवी निर्देशक श्रीमती सुरभि शर्मा द्वारा किया गया तथा इस कार्यशाला में उनका सहयोग अमनदीप सिंह( मैनेजर) तथा योगेश (असिस्टेंट मैनेजर) चितकारा यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से पूर्व परीक्षा के तनाव से बचने के लिए मानसिक तथा भावनात्मक रूप से तैयार करना था। श्रीमती सुरभि शर्मा ने विद्यार्थियों को समन्वय, प्राथमिकता तथा संगठन जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी । साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए भी अथक प्रयास करने होंगे अन्यथा भविष्य में आप एक सामान्य जीवन ही व्यतीत कर पाएंगे। उन्होंने कार्यशाला को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रोचक बनाया तथा विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

कार्यशाला के अंत में प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने इस प्रकार की ज्ञानवर्धक कार्यशाला के आयोजन हेतु गणमान्य अतिथियों का सादर धन्यवाद किया।

इस कार्यशाला में उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी के साथ श्रीमती आशा गोसाई, मीनाक्षी शर्मा, मोहिद अहमद, विकास पंवार, निशा चौहान, रमणीक सहोता, पूजा तोमर, रीना ठाकुर, गीता बेलवाल, बीना शर्मा, रश्मि चौधरी तथा विनय पठानिया उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *