National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 12:01 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 12:01 pm

नेत्र जांच, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर आयोजित कार्यशाला

नेत्र जांच, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर आयोजित कार्यशाला

 

आज दिनांक 13 दिसम्बर दिन शुक्रवार को सेपियंस स्कूल विकास नगर में *ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल* संस्था सेलाकुई द्वारा कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र छात्राओं के लिए नेत्र जांच,स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 6 सदस्य टीम डा० सर्वग्य ठाकुर, डा० एशना, डा० राजेश, डा० वैभव,डा० दीपशिखा,डा० नितिश ने अपना महत्वपूर्ण समय दिया।

आजकल के भीड़- भाड़ वाले माहौल में अपने स्वास्थ्य के प्रति कैसे जागरूक रहें, कैसे अपने आपको स्वस्थ और स्वच्छ रखें , मासिक धर्म में उपयुक्त पेड का इस्तेमाल, मोबाइल का कम से कम प्रयोग आदि संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति छात्राओं का सही मार्गदर्शन करना रहा।

इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करने में मदद करतीं हैं।

इस कार्यशाला के आयोजन पर विद्यालय प्रबंधक रविकांत,प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा एवं श्रीमती रशिता सपरा ने टीम सदस्यों को धन्यवाद दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *