National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 10:41 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 10:41 pm

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन: विश्व मानवाधिकार दिवस 

     वाराणसी। विश्व मानवाधिकार दिवस के विश्वव्यापी पालन के हिस्से के रूप में फाउंडेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स (पीएफएचआर), गांधीनगर, गुजरात मंगलवार को होटल द रमाडा कटेसर रामनगर रोड में ‘मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का

आयोजन हुआ। जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियां और 27 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लिए। यह राष्ट्रीय

सम्मेलन प्रोग्रेसिव फाउंडेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स द्वारा पिछले 18 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

मंगलवार को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक प्रतिज्ञाओं में से एक: मानवाधिकारों की सार्वभौमिक

घोषणा की 76वीं वर्षगांठ है। यह ऐतिहासिक दस्तावेज़ उन अविभाज्य अधिकारों को सुनिश्चित करता है जो हर किसी को एक इंसान के रूप में प्राप्त हैं चाहे वह किसी भी जाति, रंग, धर्म, लिंग, भाषा, राजनीतिक या अन्य राय, राष्ट्रीय या सामाजिक मूल संपत्ति, जन्म या अन्य स्थिति का हो। यह घोषणा 10 दिसंबर 1948 को पेरिस में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित की गई थी।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दयाशंकर मिश्र दयालु (आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार , उत्तर प्रदेश सरकार), राजू परमार (पूर्व सांसद राज्यसभा, गुजरात), नरेश रावल (पूर्व गृह मंत्री, गुजरात सरकार), श्री मुकेश पांडे (फिल्म निर्माता), रोहित पांडे (पूर्व सचिव सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन), डॉ रति शंकर त्रिपाठी, (अध्यक्ष भारतेंदु नाट्य अकादमी, उत्तर प्रदेश) रहे। विश्व भूषण मिश्र (काशी विश्वनाथ मंदिर, काशी के सीईओ), बंसीधर उपाध्याय (प्रसिद्ध समाज सुधारक, वाराणसी), ए.जय उपाध्याय (भाजपा), राकेश कुमार पांडे (वकील, सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष, ब्रिजेश कुमार मिश्र, होम गार्ड्स के जिला कमांडेंट और अन्य लोग भाग लिये। लोगो ने कहा कि कार्यक्रम का वाराणसी में होने से और भी महत्व बढ़ जाता हैं कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। इसके अलावा, वाराणसी, जिसे काशी भी कहा जाता है पवित्र शहर है, जो दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक है। इतिहास से भी पुराना, परंपरा से भी पुराना, किंवदंतियों से भी पुराना और इन सभी को मिलाकर भी यह दोगुना पुराना लगता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोग्रेसिव फाउंडेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के अध्यक्ष और अभिनेता राकेश पांडे ने किया। कार्यक्रम का संचालन भारत गौरव डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा (राष्ट्रीय एंकर और प्रसिद्ध लेखिका) करेंगी। पीएफएचआर नीति आयोग और कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के साथ पंजीकृत है और इसने 2006 में अपनी स्थापना के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़े पैमाने पर समाज संबंधित सभी अवसरों पर कई सेमिनार, सम्मेलन और सम्मेलन आयोजित किए हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.