National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 7:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 7:29 pm

फिल्म का शो प्रारंभ होने से पूर्व रतन सिंह जौनसारी को दी श्रद्धांजलि

उपासना टॉकीज में स्वर्गीय श्री रतन सिंह जौनसारी की पुण्यतिथि पर ‘मैरै गांव की बाट’ फिल्म के दर्शकों ने दी श्रद्धांजलि 

 उत्तराखंड विकासनगर के उपासना टॉकीज में लगी जौनसारी फिल्म ‘मैरै गांव की बाट’ के शो प्रारंभ होने से पूर्व जौनसार बावर के वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी एवं कवि व गीतकार स्वर्गीय रतन सिंह जौनसारी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर दर्शकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी एवं लोक पंचायत के सदस्य भारत चौहान कहा कि जौनसार-बावर की संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाने में रतन सिंह जौनसारी का सबसे अहम योगदान रहा है। सामाजिक चेतना की अलख जगाने वाले साहित्य जगत के पुरोधा रतन जौनसारी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

लोक पंचायत के सदस्य सतपाल चौहान ने उन्हें युवा पीढ़ी का प्रेरणास्रोत कहा।

कि जौनसार के बिसोई निवासी बहुमुखी प्रतिभा के धनी रतन सिंह जौनसारी वर्ष 1965 से 1995 तक आकाशवाणी व दूरदर्शन में कलाकार थे। इसके अलावा वह 1979 से 1984 के बीच संगीत नाटक अकादमी लखनऊ से जुड़े रहे।

रतन जौनसारी ने वर्ष 1980 में निर्मित वृत्त चित्र के माध्यम से 40 देशों में जौनसार-बावर की लोक संस्कृति को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके लिखे काव्य संग्रह पाठ्य पुस्तक में शामिल हैं।

ज्ञात हो कि बड़े पर्दे पर बनने वाली फिल्म मैरै गांव की बाट की शूटिंग स्वर्गीय श्री रतन सिंह जौनसारी के जन्मदिन 1 अप्रैल को फटेऊ गांव में प्रारंभ हुई थी और आज उनके पुण्यतिथि पर यह फिल्म विभिन्न पिक्चर हॉल में प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में भी बीच में रतन सिंह जौनसारी जी के नाम का उल्लेख किया गया है।

फिल्म का शो प्रारंभ होने से पूर्व रतन सिंह जौनसारी को दी श्रद्धांजलिउपासना टॉकीज में स्वर्गीय श्री रतन सिंह जौनसारी की पुण्यतिथि पर ‘मैरै गांव की बाट’ फिल्म के दर्शकों ने दी श्रद्धांजलि 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.