National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 1:45 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 1:45 pm

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के वार्षिकोत्सव/स्थापना दिवस एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के लिए तैयारियाँ जोरों पर।

 

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के वार्षिकोत्सव/स्थापना दिवस एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के लिए तैयारियाँ जोरों पर।

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति के वार्षिकोत्सव/स्थापना दिवस एवं रिखणीखाल प्रखंड की वॉलीबाल प्रतियोगिता की तैयारियों की रूपरेखा से सम्बन्धित सभा आज जे पी प्लाजा, कारगी चौक देहरादून मेें आयोजित हुई। समिति का वार्षिकोत्सव/स्थापना दिवस दिनांक 22 दिसम्बर, 2024 समय प्रातः 10 बजे दिन रविवार को जे पी प्लाजा, कारगी चौक देहरादून मेें भव्य व विशाल रूप में मनाया व आयोजित किया जा रहा है।जिसमें विगत वर्षों की भाँति सांस्कृतिक कार्यक्रम थडिया, चौफला, गढवाली नृत्य, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर, दवाइयां, खेलकूद, रस्सा कस्सी आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

रिखणीखाल का वालीबॉल खेल पुराने समय से एक प्रसिद्ध खेल रहा है,चाहे सेना हो या स्कूली संस्थानों में हो।इसी परिप्रेक्ष्य में समिति ने निर्णय लिया है कि क्यों न देहरादून की धरती पर भी यह मैच क्यों न खेला जाये।ये प्रतियोगिता दिनांक 14 दिसम्बर व 15 दिसम्बर 2024 को प्रातः 09:30 बजे से सायंकाल 04 बजे तक सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार बायपास देहरादून के परिसर में दो दिवसीय आयोजित किया जा रहा है।ये वॉलीबाल प्रतियोगिता श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी (PCS)नगर आयुक्त ऋषिकेश द्वारा करायी जा रही है।इसमें लगभग 11 टीमें रिखणीखाल क्षेत्र की प्रतिभाग करने जा रही है।खिलाड़ियों व दर्शकों को दोपहर का भोजन का भी विशेष प्रबन्ध किया गया है।इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गये हैं। रिखणीखाल क्षेत्र के काफी लोग देहरादून मेें रहते हैं, तथा उनके अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने व देखने आने की सम्भावना है।ये देहरादून मेें अपने आप में एक विशेष आयोजन हो रहा है तथा महत्व रखेगा।भविष्य में भी इसके अनवरत चलने की सम्भावना है।

रिखणीखाल क्षेत्र व उससे लगते इलाके के आमजन से अपेक्षा है कि वे इस ऑंखों देखे मैच का अवसर नहीं गवाएंगे। 

 

आज की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष हीरा सिंह नेगी व संचालन महासचिव जयपाल सिंह रावत ने किया।बैठक में सभी विषयों पर गहनता से विचार-विमर्श हुआ तथा कार्यक्रम को सफल व कुशल संचालन के लिए अलग अलग जिम्मेदारियाँ दी गई।

 

बैठक में मुख्य रूप से शैलेन्द्र सिंह नेगी,नगर आयुक्त ऋषिकेश, हीरा सिंह नेगी, जयपाल सिंह रावत, प्रभुपाल सिंह रावत, दिनेश गुसांई, दिनेश रावत, सतेन्दर सिंह रावत, पान सिंह नेगी,रश्मि नेगी,लक्ष्मण सिंह, राम सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, थान सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह रावत, कर्नल श्याम सिंह गुसांई, गोपाल गुसाई, रामपाल सिंह नेगी,पूरण सिंह नेगी,प्रकाश रावत (वैलमेड अस्पताल),ओमप्रकाश जोशी,वी के नेगी,रूप सिंह रावत, आचार्य जखमोला ,अरुण देवरानी ,रघुवीर सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट संकलन- प्रभुपाल सिंह रावत, मीडिया प्रभारी

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *