वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक बांकेलाल निषाद “प्रणव”
पूर्वांचल का सुप्रसिद्ध बाबा गोविंद साहब मेला उद्घाटन में पहुंची जिले की हस्तियां

महन्त भगेलू दास को मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडे व विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मराज निषाद ने मेले को पर्यटक स्थल घोषित कराने का दिये आश्वासन

लगभग सवा महीने चलने वाला पूर्वांचल का सुप्रसिद्ध मेला बाबा गोविंद साहब का उद्घाटन आज हो गया। मंत्रोच्चारण के साथ भव्य मेले का उद्घाटन हुआ। बाबा गोविंद साहब मेले उद्घाटन के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडे, विशिष्ट विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, चेयरमैन ओमकार गुप्ता, पूर्व विधायक अनीता कमल, यमुना चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य अंगद निषाद माखनलाल निषाद, जेपी यादव आलोक यादव धर्मेंद्र यादव, पुंदरी गौतम अश्वनी यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रेमलता आदि लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी गणमान्य लोगों का जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। पत्रकार साथियों को भी जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन के बाद सभी गणमान्य लोग बाबा गोविंद साहब का मत्था टेककर आशीर्वाद लिये। मुख्य अतिथि एमएलसी हरिओम पांडे व विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मराज निषाद जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा अनीता कमल आदि लोगों ने बाबा गोविंद साहब के महन्त पूज्य श्री भगेलू महाराज जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप बाबा गोविंद साहब मेले को राजकीय मेला परिक्षेत्र घोषित करने के दृष्टिगत कार्रवाई चल रही है और इस सुप्रसिद्ध मेले को पर्यटक स्थल भी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू है और उन्होंने यह भी महन्त जी को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द मेले के चतुर्दिक विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कृपा से अतरिक्त पैकेज की व्यवस्था जल्द होगी। महन्त पूज्य श्री भगेलू महाराज जी ने सभी गणमान्य लोगों को अपने हाथ का बना हुआ आंवला का हलुआ खिलाकर आशीर्वाद दिया।






