National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:32 pm

पत्रकारो की बजाय भाजपा पर हमले करे कांग्रेस : विशाल चौधरी

पत्रकारो की बजाय भाजपा पर हमले करे कांग्रेस : विशाल चौधरी

 

प्रदेश मे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : विशाल चौधरी

आज दिनाँक 05-12-2024 को देहरादून स्थित प्रेस क्लब मे आम आदमी पार्टी का पाँच सदस्य प्रतिनिधिमंडल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा जी के साथ कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी व अन्य पदाधिकारीगण से मिला।

आप पदाधिकारियों ने दो दिन पूर्व काँग्रेस नेताओं द्वारा पुलिस लाईन मे पत्रकारों के साथ की गई मारपीट के संबंध मे उपस्थित पदाधिकारीगण से चर्चा कर दोषियों पर उचित कार्रवाई हेतु समर्थन देने की बात कही।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा देवभूमि मे लगातार संविधान के चौथे स्तंभ के रूप मे कार्य कर रहे पत्रकारो पर हमलें हो रहे है। विगत दिनों पूर्व ऋषिकेश मे भी शराब माफियाओं द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया था।

आज उत्तराखंड की भाजपा सरकार मे पत्रकार ही सुरक्षित नही है तो आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी।

यह हमारे प्रदेश का दुर्भाग्य है कि अभी तक तो यही देखने को मिल रहा था सत्ता मे बैठी भाजपा सरकार के राज मे पत्रकार असुरक्षित है, लेकिन अब तो राज्य मे वैकल्पिक सरकार की भूमिका निभा रही कांग्रेस के कार्यकर्ता ही पत्रकारों पर हमले करते नजर आ रहे है।

जब सरकार से सवाल पूछने वाले ही अपराध करने लगे तो राज्य की जनता को न्याय के लिऐ इन पर विश्वास करना बेईमानी ही होगा।

आप पार्टी सरकार से पत्रकारो की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीति बनाने की माँग करती है। यदि लोकतंत्र को सुरक्षित रखना है तो पत्रकारों को भय के माहौल से बाहर निकालना होगा।

इस अवसर पर आप प्रदेश महामंत्री डी के पाल, सचिव

 डाॅ• शोएब अंसारी, संयुक्त सचिव श्यामलालनाथ व जसबीर सिंह उपस्थित रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।