National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 4:28 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 4:28 am

योग प्रतियोगिता में वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

योग प्रतियोगिता में वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

22 नवंबर 2024, विकासनगर।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

ऋषिकेश के संपूर्णानंद महाविद्यालय में योग प्रतियोगिता में प्रतिभा करने विभिन्न महाविद्यालयों की टीम पहुंची जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में डाक पत्थर महाविद्यालय के योग विभाग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया तथा टीम मैनेजर के रूप में डॉ पूजा देवी तथा कोच श्री अनुज जोशी एवं योग टीम में मनोहर नेगी, विपुल, सचिन बहुगुणा, सचिन कुमार अधाना, नमन कुमार व दिशान्त पाल शामिल थे।

छात्रों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी ने छात्रों शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ योगेश भट्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता दिनांक 20 और 21 नवम्बर को हुई, जिसमें महाविद्यालय की योगा टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इससे संपूर्ण महाविद्यालय में हर्ष की लहर है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *