National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 12:47 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 12:47 am

चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जयंती के उपलक्ष मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

आज दिनांक 12.01.2024

एम०टी०वी० बुद्धिस्ट रिलिजियस एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के जयंती के उपलक्ष मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

यह आयोजन डॉ० के०के०बी०एम० सुभारती अस्पताल एवं लाल बहादुर शास्त्री लोकप्रिय अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान से सम्पन्न हुआ । रक्तदान शिविर में लगभग 31 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० राजेश मिश्रा, प्रति-कुलपति डॉ० देवब्राता राय एवं कुलसचिव श्री ख़ालिद हसन ने सभी रक्तदानकर्ताओं को बधाई दी।
लाल बहादुर शास्त्री लोकप्रिय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० सुरेन्द्र मोहन शर्मा ने सुभारती ब्लड बैंक की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कार्यक्रम में श्री हरीश शर्मा (ओ०एस०डी०-मार्केटिंग), श्री विकेंद्र सिंह कठैत (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और बढ़-चढ़कर रक्तदान में भागीदारी हेतु प्रेरित किया ।
इस शिविर में सुभारती अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ० वर्तिका सिंह; ब्लड बैंक के तकनीकी स्टाफ श्री विपिन, श्री राजेश, श्री दीपक, श्री पुलकित एवं श्री निर्मल; नर्सिंग स्टाफ कु० महिमा; जनसंपर्क अधिकारी श्री विपुल सिंह एवं श्री जमाल मिर्ज़ा; तथा परिचारक श्री आकाश एवं श्री आशीष का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सहायक परियोजना अधिकारी डॉ० लोकेश त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ० रविन्द्र प्रताप सिंह यादव, अस्पताल के प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क प्रमुख डॉ० प्रशांत कुमार भटनागर का मार्गदर्शन रहा एवं विश्वविद्यालय के उप-कुलसचिव श्री विनय सेमवाल का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *