National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 11:21 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 11:21 pm

देहरादून।केजरीवाल विचार मंच द्वारा बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

केजरीवाल विचार मंच द्वारा बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

देहरादून –आज केजरीवाल विचार मंच के कार्यकर्ताओ ने मंच के प्रदेश अध्यक्ष ओ पी मिश्रा के नेतृत्व में बिजली की भड़ती कीमतों को लेकर जिलाधिकारी कर्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन कर रहे मंच कार्यकर्ताओ ने कहा जिस प्रकार भा ज पा के राज में जनता महगाई बेरोजगारी से तंग आ चुकी है उस पर सरकार ने बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता पर और बोझ डालने का काम किया है जिस कारण गरीब आदमी अपना घर नहीं चला पा रहा है।

मंच का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष ओ पी मिश्रा ने कहा की वित्तीय वर्ष 2023 24 में बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई थी

इसके बाद फिर से वित्तीय वर्ष 2024 -2025 के लिए बिजली दरों में 23 से 27% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया है। पिछले 2 सालों में करीब 16% बिजली महंगी हो गई है। जिस कारण जनता में आक्रोश है विभाग द्वारा फिक्स्ड चार्ज में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। तथा समय-समय पर फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट के नाम पर भी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार डाला जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश सैनी ने कहा की उत्तराखंड प्रदेश मे भोली -भालि गरीब जनता ओर बहन बेटियों पर जो अत्याचार हो रहे है सरकार उनपर बिलकुल भी अंकुश नहीं लगा रही है जिसको देखते हुए हम केजरीवाल विचार मंच के माध्यम से अत्याचार ओर भ्रष्टाचार को ख़त्म करके माननीय अरविन्द केजरीवाल ज़ी के सपनो को साकार करने का काम करेंगे

प्रदेश उपाध्यक्ष सुधा पटवाल ने कहा की पहले से ही महंगाई ,बेरोजगारी भ्रष्टाचार ,कालाबाजारी भू-माफियाओ शराब माफिया से प्रदेश की जनता त्रस्त है।

प्रदेश मिडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने कहा की यदि सरकार ने इस समस्या व जनता पर हो रहे आर्थिक शोषण का जल्द संज्ञान न लिया तो सरकार के खिलाफ केजरीवाल विचार मंच उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा।

प्रदर्शन करने वालों में ओ पी मिश्रा, हेमा भंडारी,विपिन खन्ना,अनिल सती, संजू नारंग, आशीष गॉड, प्रवीण कुमार, पवन कुमार, शाहिन अशरफ, मयंक गुप्ता, शिल्पा भंडारी सुधा पटवाल राजीव तोमर, नासिर खान सीमा कश्यप, पंकज अरोड़ा, रिहाना परवीन संध्या चौटाला आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.