National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 11:29 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 11:29 pm

विधायकों के वेतन-भत्ते/ पेंशन बंद कराने को मोर्चा ने बोला हल्ला

विधायकों के वेतन-भत्ते/ पेंशन बंद कराने को मोर्चा ने बोला हल्ला
विकासनगर –जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव कर विधायकों के वेतन- भत्ते/ पेंशन बंद कराने को लेकर तहसील में प्रदर्शन/ घेराव कर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार श्री विवेक राजौरी को सौंपा | नेगी ने कहा कि प्रदेश का इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि जो प्रदेश कर्ज के सहारे चल रहा हो तथा उसके ऊपर लगभग 90 हजार करोड़ की उधारी हो एवं प्रतिवर्ष लगभग 6600 करोड रुपए ब्याज के चुका रहा हो, ऐसे प्रदेश में एक विधायक को लगभग 3 लाख रुपए वेतन -भत्ते एवं ₹40,000 पेंशन प्लस स्लैब + 20,000 रुपए ईंधन भत्ता दिया जा रहा हो, इन हालातों में प्रदेश दिवालिया नहीं होगा तो और क्या होगा! नेगी ने कहा कि इन महा गरीब विधायकों को प्रतिमाह वेतन- भत्तों के नाम पर डेढ़ लाख रुपया निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, ₹30,000 वेतन,₹60,000 जन सेवा भता, ₹27,000 ईंधन तथा ₹6,000 टेलीफोन/ मोबाइल खर्च इत्यादि हेतु दिया जा रहा है |इसके साथ-साथ विधायक निधि में भी बहुत बड़ा खेला ये लोग करते हैं | देश के इतिहास में यह अनूठा उदाहरण ही होगा कि वेतन ₹30,000 और पेंशन 40,000 ! |सरकार को इन विधायकों को मिलने वाला निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 1,50,0000, जन सेवा भत्ता 60,000 एवं वेतन ₹30,000 बिल्कुल बंद करना चाहिए |अगर देना ही है तो सिर्फ ईंधन , स्टेशनरी व पी.ए. भत्ता व चिकित्सा सुविधा आदि का ही लाभ दिया जाना चाहिए | ये जनता के सेवक हैं न कि सरकारी सेवक ! नेगी ने कहा कि एक और जहां कर्मचारी- अधिकारी दशकों तक सरकारी सेवा करते हैं, लेकिन इनको पेंशन नहीं, दूसरी तरफ ये विधायक शपथ लेते ही ताउम्र पेंशन के हकदार हो जाते हैं |जब गरीब विकलांग जनों, विधवाओं एवं वृद्धों की पेंशन वृद्धि की बात आती है तो इन विधायकों के मुंह पर ताले लग जाते हैं | मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही इस लूट को बंद नहीं किया गया तो मोर्चा मा. उच्च न्यायालय की शरण लेगा | घेराव/प्रदर्शन में – विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, सरदार सिंह चौहान, सलीम मुजीबुर्रहमान, अनुपम कपिल, हाजी फरहाद आलम, कुंवर सिंह चौहान,आर पी भट्ट, महिपाल सिंह रावत,अशोक चंडोक, चौ.मो. इस्लाम, मो. नसीम, महेंद्र भंडारी, हाजी असद, सुधीर गौड,एम.ए. सिद्दीकी, वीरेंद्र सिंह, यूनुस,विनय गुप्ता, प्रवीण शर्मा पिन्नी,मनोज राय, सायरा बानो, जीशान मलिक, नरेंद्र तोमर, निशा खातून, चौ. अमन सिंह, अश्वनी कुमार, बिल्लू गिल्बर्ट, नानक सिंह, जसवीर, भीम सिंह बिष्ट, मान चंद राणा, नाजिर, भगत सिंह चौधरी, भगत सिंह, सफीक पांडे, विक्रम पाल, इमरान, इदरीश, नाहिद खान, भीम सिंह बिष्ट, जसवीर,मन्नान, प्रवीण कुमार,शमशाद, नरेश ठाकुर,जयपाल सिंह, अंकुर चौरसिया, प्रमोद शर्मा,चौधरी मामराज, निर्मला देवी, इमरान, दिनेश गुप्ता, सुशील भारद्वाज, परवीन,सुरजीत सिंह टिम्मू,राजू चौधरी, रोबिन, श्रवण गर्ग,सलीम मिर्जा, संध्या गुलरिया, भूरा आदि मौजूद थे |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.