National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 26, 2026 11:42 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 26, 2026 11:42 am

उत्तराखंड।श्रीकंठ ट्रैक पर गुम हुये ट्रैकर को रेस्क्यू टीम ने किया सकुशल बरामद

श्रीकंठ ट्रैक पर गुम हुये ट्रैकर को रेस्क्यू टीम ने किया सकुशल बरामद
संवाददाता दीपक नेगी 
उत्तराखंड उत्तरकाशी।श्रीकंठ ट्रैक पर गुम हुये ट्रैकर को रेस्क्यू टीम ने किया सकुशल बरामद दिनांक 03.11.2024 की रात्रि को सूचना प्राप्त हुई कि धराली से झण्डा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रैक पर गये 05 सदस्यीय दल में एक ट्रैकर सुमित पंवार गुम हो गया है, सूचना पर श्रीमान जिलाधिकारी उत्तरकाशी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय के दिशा- निर्देशन में हर्षिल पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग, आपदा प्रबंधन, राजस्व विभाग, स्थानीय ट्रैकर्स आदि की टीम तलाश हेतु श्रीकंठ ट्रैक पर रवाना हुई, टीम द्वारा तलाश करते हुये दिनांक 4.11.2024 की रात्रि को लापता सुमित पंवार को सकुशल बरामद किया गया, सुमित द्वारा बताया गया कि वह दूसरे रुट पर चला गया था, जिस कारण वह साथियों से बिछुड गया। सुमित पंवार को सकुशल उनके भाई के सुपुर्द कर दिया गया है, उनके द्वारा रेस्क्यू में लगी सभी टीमों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *