National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:52 pm

देहरादून।देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 10000 का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

उत्तराखंड देहरादून

 

बेजुबानों के लिए भी न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस

देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 10000 का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से 315 बोर देसी तमंचा,जिंदा कारतूस,खोखा राउंड व डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद

चौकी झाझरा द्वारा सिटी कंट्रोल को बताया गया सिंहनीवाला मैं चेकिंग के* *दौरान मोटरसाइकिल चालक बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर सहसपुर की तरफ भागा है

सभी चेक पोस्ट आउट पोस्ट को चेकिंग हेतु अलर्ट किया गया है

 शेरपुर निर्माणाधीन हाईवे के पास बदमाश व पुलिस के बीच

मुठभेड़ मैं बदमाश घायल

एसएसपी घटनास्थल पहुंचे,लिया घटनास्थल का जायजा

 घटना के दृष्टिगत जनपद की सीमाएं रही सील शहर में सभी चेक पोस्टों पर नाकाबंदी

घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय सहसपुर लाया गया

मुठभेड़ में घायल बदमाश थाना प्रेमनगर का 10000 का इनामी बदमाश है जो कि गौकशी के अपराध में वांछित है जिसके विरुद्ध थाना प्रेम नगर पर मु०अ०सं० 158/2024 धारा 5/11(1) उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत है।

घायल/10000 के इनामी बदमाश का नाम पता:-

युसुफ पुत्र युनूस निवासी खेडी शिकोहपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार

बदमाश के अन्य अपराधों के बारे में भी जानकारी की जा रही *बदमाश लंबे समय से गौकशी के अपराधों में रहा है लिप्त

 एसएसपी द्वारा चिकित्सालय पहुंचकर बदमाश के बारे मैं जानकारी ली गई

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।