National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 11:41 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 11:41 pm

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के आह्वान पर उत्तरकाशी में जन आक्रोश रेली

रिपोर्टर दीपक नेगी 
उत्तरकाशी उत्तराखंड 

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में स्थित मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों के आह्वान पर उत्तरकाशी में जन आक्रोश रेली निकालकर विरोध प्रदर्शन। भटवाडी़, डुंडा तहसील में भी संपूर्ण बाजार बंद संयुक्त हिन्दू संगठनों के आह्वान पर बाजार पूरी तरह से बंद रहा है जिससे चार धाम यात्रा आए तीर्थयात्रियों को पानी तक नहीं मिल पाया।
हिन्दू संगठनों ने मस्जिद हटाने की मांग को लेकर आक्रोश रैली में हनुमान चौक आयोजित कर महारैली में हिंदुत्व के बड़े चेहरे स्वामी दर्शन भारती, लखपत भंडारी, राकेश , स्वामी केसेव गिरी आदि लोग भी शामिल होने पहुंचे हैं।पुराणों में सौम्य काशी के नाम विख्यात गंगा तट पर स्थित शिव की प्रिय नगरी उत्तरकाशी में आज गुस्से से लोगों की मुट्ठियां भींची हुई है। सड़कों पर जय श्री राम के नारे के साथ आज आक्रोश रैली के दौरान मस्जिद हटाओ के नारे खूब गूंजे हैं।वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जिला मुख्यालय में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया भटवाडी़ टैक्सी स्टैंड मस्जिद मौहल्ला में रैली पर बैन लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में आज एक बड़ी जनसभा और रैली का आह्वान है। शांति पूर्ण रैली को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी शहर भर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जिससे शांति व्यवस्था बंग न हो।विकास खंड भटवाडी़ रोड में पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग रोका प्रदर्शनकारियों को गंगा के मायके सौम्य काशी के नाम विख्यात गंगा तट पर स्थित शिव की प्रिय नगरी उत्तरकाशी में आज गुस्से से लोगों सड़कों पर जय श्री राम के नारे के साथ आज आक्रोश रैली के दौरान मस्जिद हटाओ के नारे खूब गूंज उठी हैं। इधर पुलिस ने मस्जिद मौहल्ला की ओर रैली को रोकने के लिए गंगोत्री हाईवे पर भटवाडी़ रोड पर बैरिकेडिंगलगा दिया।
ताकि प्रदर्शन कारी मस्जिद की ओर न जा सके बल्कि विश्वनाथ चौक की तरफ जा सके।
उधर हिन्दू संगठनों की जन आक्रोश रैली मस्जिद की ओर कूच करना चाह रही थी लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने को लेकर खूब नोंक झोंक भी हुई लेकिन पुलिस बल भारी संख्या में तैनात थी बाद में प्रदर्शन कारी गंगोत्री हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए।हिन्दू संगठनों के प्रर्दशन के दौरान गंगोत्री हाईवे किया डाइवर्ट ।बैरिकेडिंग के पास धरना देकर पढ़ा हनुमान चालीसा उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर जन आक्रोश रैली के दौरान हिन्दू संगठनों को पुलिस ने भटवाडी़ रोड़ पर रोककर बैरिकेडिंग लगा दिया। हिन्दू संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर ही धरना पर बैठेकर हनुमान चालीसा पाठ शुरू कर दिया।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.