National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 7, 2026 10:00 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 7, 2026 10:00 am

उत्तराखंड विकास नगर।लोक पंचायत का दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास समिति प्रारंभ।

लोक पंचायत का दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास समिति प्रारंभ।
 विकास नगर 19 अक्टूबर। सामाजिक सरकारों को समर्पित लोक पंचायत अपना आठवां स्थापना दिवस ‘व्यक्तित्व विकास शिविर’ के रूप में दो दिवसीय शिविर धर्मावाला निर्मल नर्सरी में आयोजित किया जा रहा है।
    दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में युवा और प्रतिभावान कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के लिए तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर शिविर का उद्घाटन करते हुए लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि लोक पंचायत के माध्यम से विभिन्न रक्तदान शिविर, इतिहास पुनर लेखन, सामाजिक परिवर्तन, करियर काउंसलिंग पर्यटन आदि विषयों के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को पारंगत करने का काम किया जा रहा है।
     दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में कार्यकर्ता अपने निर्धारित आयामों के वर्ष भर के लक्ष्य निर्धारित करेंगे और उन लक्ष्य का वृत्त शिविर में रखा जाएगा कि उन्होंने एक वर्ष में समाज जागरण और समाज परिवर्तन के लिए क्या कार्य किया। इस अवसर पर शिविर में 52 गांव से 83 कार्यकर्ता प्रतिभा कर रहे हैं।
     इस अवसर पर लोक पंचायत स्थापना दिवस शिविर समिति के संयोजक धर्मेंद्र सिंह चौहान, रणवीर सिंह तोमर, सुंदरलाल नौटियाल, अनिल तोमर, भारत चौहान सतपाल चौहान, गंभीर सिंह चौहान, प्रीतम चौहान, निर्मल तोमर, शीशपाल तोमर, बारु निराला, दिनेश तोमर, खजान सिंह चौहान, कांति चौहान, अजब सिंह चौहान, सुनील बिष्ट, आदि लोग उपस्थित है!
शिविर के समापन पदम श्री कल्याण सिंह रावत रहेंगे श उपस्थिति
शिविर का समापन 20 अक्टूबर को होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूपमें विख्यात पर्यावरण विद् पदम श्री कल्याणसिंह रावत उपस्थित रहेंगे वह कार्यकर्ताओं को पर्यावरण एवं बागवानी के क्षेत्र में जागरूक करेंगे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *