National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 7, 2026 11:48 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 7, 2026 11:48 am

उत्तराखंड विकास नगर।संस्कार भारती जिला इकाई देहरादून व सेवा भारती द्वारा करवा चौथ मिलन उत्सव बाबूगढ़ विद्या मंदिर स्कूल में किया गया।

संवाददाता विनोद रोधाण।
विकास नगर।आज 16 -10 –2024 को संस्कार भारती जिला इकाई देहरादून व सेवा भारती द्वारा करवा चौथ मिलन उत्सव बाबूगढ़ विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। इसमें काफी बहनों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती रेखा खत्री रौथाण, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती सोनाली वर्मा, श्रीमती सुनीता भट्ट, श्रीमती सोनिया वालिया, श्रीमती शोभा सिंह,चंद्रमा,शिवानी,अनुपम धीमान,विनिता रावत,ममता मितल,उमा तोमर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी बहनों ने करवा चौथ के महत्व पर प्रकाश डाला। करवा चौथ पर अपने विचार व्यक्त करने के क्रम में सोनिया वालिया जी ने कहा कि करवा चौथ का बहुत ही आध्यात्मिक महत्व है लेकिन आजकल करवा चौथ पर बाजार बाद हावी हो गया है जो कि नहीं होना चाहिए और इससे समाज में कंपटीशन की भावनाओं को बढ़ावा मिलता है और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं में हीन भावना भी जन्म ले सकती है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए सभी महिलाओं ने अपने प्रथम करवा चौथ के संस्मरण आपस में बाटे । सभी महिलाओं के संस्मरण से एक ही बात निकाल कर आई की करवा चौथ व्रत से पति-पत्नी के रिश्ते में आपसी समझदारी में बढ़ोतरी होती है ।करवा चौथ क्यों मनाया जाता है इस पर भी अपने विचार रखे ।कुछ बहनों ने कीर्तन गया। इस तरह से बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ करवा चौथ मिलन उत्सव मनाया गया।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *