National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 10:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 10:38 pm

उत्तराखंड।ट्रांसपोर्टरों ने किया आरपार के संघर्ष का ऐलान प्राईवेट माइनिंग के विरोध में 17 को बाजपुर में होगा हंगामें दार प्रदर्शन 

ट्रांसपोर्टरों ने किया आरपार के संघर्ष का ऐलान प्राईवेट माइनिंग के विरोध में 17 को बाजपुर में होगा हंगामें दार प्रदर्शन 
खनन ट्रांसपोर्टर सर पर कफन बांधकर 17 को सड़कों पर उतरेंगे: कुलविंदर सिंह किन्दा
उत्तराखंड बाजपुर – प्राईवेट कैलाश रिवर वैंड माईनिंग के गुंडो की गुंडागर्दी के उत्पीड़न से आक्रोशित क्षेत्रीय खनन ट्रांसपोर्टरों ने गुरूद्वारा बाजपुर में श्री गुरूद्वारा सिंह सभा
बाजपुर के प्रधान स. कुलविन्दर सिंह किन्दा की अध्यक्षता में बैठक कर प्राईवेट माइनिंग के विरोध में 17 अक्टूबर को बाजपुर में सैकड़ो की संख्या में खनन ट्रांसपोर्टर जोरदार प्रदर्शन करने का ऐलान किया। बैठक में तमाम ट्रांसपोर्टरों ने अपने-अपने विचार रखें।श्री गुरूद्वारा सिंह सभा बाजपुर के प्रधान स. कुलविन्दर सिंह किन्दा ने कहा कि प्राईवेट माईनिंग के उत्पीड़न से ट्रांसपोर्टर बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र नहीं उत्तराखंड के हर जिले के खनन क्षेत्र में क्षेत्र की जनता माइनिंग वालों से परेशान होकर भुखमरी की कगार पर पहुंच गई है। 6 महीने से ट्रांसपोर्टों के वाहनो खड़े हैं जिनकी किस्तें भी जमा नहीं हो पा रही हैं रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं।माईनिंग कर्मियों द्वारा क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी की जा रही हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्राईवेट माईनिंग को हटाकर पूर्व की भाँति माईनिंग कार्य करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा छोटे बड़े सभी खनन ट्रांसपोर्टर सर् पर कफन बांधकर निकल पड़े हैं। माइनिंग वालों ने विधानसभा क्षेत्र में खनन ट्रांसपोर्टर के सामने ऐसे हालात खड़े कर दिए हैं करो या मरो की स्थिति में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राईवेट माइनिंग के विरोध में 17 अक्टूबर को बाजपुर में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया जाएगा। यदि उसके बाद भी सरकार न चेती तो उग्र जनांदोलन होगा। इस मौके पर मंगा सिंह, रोहित कुमार, संजीव चौहान,चरनजीत सिंह,पवन भल्ला, कमल सैनी, अभिजीत ठाकुर, जीता सिंह,
कुवरपाल सिंह, हरदीप सिंह, मोहित अरोरा, पिन्दर देओल, विक्रम सिंह, फरियाद आदि थे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *