National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:09 am

इंडियन मार्शल आर्ट्स हब की तरफ़ से आयोजित *इंडो- नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप* 2024 का आयोजन त्रिशला देवी जैन अतिथि भवन विकासनगर उत्तराखंड में किया गया ।   

इंडियन मार्शल आर्ट्स हब की तरफ़ से आयोजित इंडो- नेपाल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप 2024 का आयोजन त्रिशला देवी जैन अतिथि भवन विकासनगर उत्तराखंड में किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पछवादून प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री चंद्र राम राजगुरु जी, ज़िला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ श्री संदीप महावर जी , उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के चिकित्साधीक्षक डा0 विजय सिंह जी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री रणवीर सिंह चौहान, उत्तरकाशी विभाग के संयोजक श्री सुशील राणा जी , रोटरी क्लब के पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सुरेश रावत जी , सुनील राठौड़ आदि के द्वारा किया गया…     

प्रतियोगिता में जज , रेफरी , की भूमिका में अमन राठौर ब्लैकबेल्ट, अरुणा राठौर ब्लैक बेल्ट, साक्षी शर्मा ब्लैक बैल्ट उत्तराखंड श्री राजेंद्र सेन थर्ड डैन ब्लैक बैल्ट राजस्थान, हरी राम ब्लैक बैल्ट नेपाल, ललिता ब्लैक बैल्ट नेपाल, साहिल करगवाल राजस्थान, हरपाल सिंह पंजाब, समीर कुमार राजस्थान, अजय सिंधु पंजाब, इंदर सेन राजस्थान, मृदुला शर्मा राजस्थान, ईश्वर सिंह आदि उपस्थित थे…….. प्रतियोगिता में नेपाल सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़,राजस्थान, नोएडा, दिल्ली,तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया पूरी ।

प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन रक्षते मार्शल आर्ट अकादमी पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश रही दूसरे स्थान पर सर्वाधिक विजेता डिवाइन विस्डम स्कूल माजरा श्रीमौर हिमाचल प्रदेश एवं अकादमी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया, तीसरा स्थान एचआर क्लब नेपाल रहा।

नॉर्थ इंडिया के एवं रक्षाते मार्शल आर्ट अकादमी के फाउंडर विवेक राठौर ने सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई दी साथ ही आगे और अच्छा निखरने के लिए प्रयास करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा भारती के विभाग संयोजक श्री खुशी राम जी ने किया , संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट की विधाओं का जन्म भारतवर्ष से ही हुआ है और इसके प्रमाण हमारे धर्म ग्रंथो में एवं इतिहास में प्रत्यक्ष रूप से मिलते हैं दक्षिण भारत से यह विद्या चीन जापान एवम् कोरिया में गई और आज उनकी ही बनकर रह गई। उन्होंने इस पर यह भी कहा कि यह विकृत इतिहास को खंगाल कर परिष्कृत करने की भी जरूरत है।

पुरस्कार वितरण में विजेता खिलाड़ियों को पदक एवम् ट्रॉफी उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री द्रोणाचार्य अवॉर्डी एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नारायण सिंह राणा जी ने प्रदान की, अपने उद्बोधन में श्री एन एस राणा ने कहा कि खिलाडियों को अनुशासन का पालन और समय को पकड़ना आना चाहिए प्रातः ब्रह्मा बेला से लेकर के रात्रि शयन तक अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र और क्रियाशील रहना ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का होना आवश्यक बताया उन्होंने सभी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनमानस को नशा न करने की शपथ भी दिलाई और सभी खिलाड़ियों को सदैव नशे से दूर रहने की बात सुझाई, साथ ही नेपाल एवम अन्य प्रदेशों से आए खिलाडियों का अभिवादन भी किया और विजेता खिलाड़ियों को बधाई भी दी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.