National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 7, 2026 8:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 7, 2026 8:31 pm

कालसी में संपन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम

कालसी में संपन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम

कालसी, 13 अक्टूबर। सरस्वती विद्या मंदिर कालसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्रीडा भारती के प्रदेश मंत्री भारत चौहान ने कहा है कि संघ हिंदुत्व और देश देशभक्ति की भावना को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्ण गणेश में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हमेशा विजयादशमी के दिन अपना स्थापना दिवस मनाता है। संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी यानी दशहरा के दिन हुई थी।

उन्होंने कहा है कि देशभर में चरित्रवान व्यक्तियों को संगठित कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदुत्व के जागरण को आगे बढ़ा रहा है। देश के महापुरुषों ने जो हिंदुस्तान हमें सोफा है उस हिंदुस्तान की आजादी व हिंदुत्व की को बचाए रखने के लिए संघ निरंतर 99 वर्षों से कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा है कि संघ में अनेक तपोनिष्ठ कार्यकर्ता है जिसके कारण आज भारत का नाम विश्व मंच पर आधर के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा है कि जौनसार बावर क्षेत्र में संघ के कार्य के विस्तार के लिए विधिवत शाखा बढ़ानी होगी। वर्तमान समय में जौनसार बावर में अनेक प्रशिक्षित स्वयंसेवक है जो विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक काम कर रहे है। संघ की शाखा संस्कार का एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि संघ बदलते सामाजिक परिवेश के साथ पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास, नशा मुक्ति, विद्यार्थी, कृषक, मजदूर सभी क्षेत्रों में संघ के विभिन्न अनुषंगिक संगठन कार्य कर रहे हैं जो संघ का उद्देश्य परम वैभव पर इस राष्ट्र को पहुंचना सहायक सिद्ध हो रहे हैं। आने वाले 2025 में संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर समस्त विश्व में भारत का नाम आदर और सम्मान के साथ दिया जाएगा।

इस अवसर पर खंड कार्यवाह अक्षय नेगी, सहखंड कार्यवाह विपिन, शारीरिक प्रमुख संदीप रावत, सेवा प्रमुख अशोक कुमार आदि सहित अनेक लोगों उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *