National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:25 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:25 am

मसूरी।चाय में थूकने के मामले में पकड़ा तूल 

चाय में थूकने के मामले में पकड़ा तूल 

उत्तराखंड मसूरी।गांधी चौक पर चाय में थूकने के बाद चाय परोसने का वीडियो वायरल होने के बाद जगह-जगह इसकी कड़ी निंदा की जा रही है वहीं आज भारतीय जनता पार्टी बजरंग दल और अन्य संगठनों द्वारा इसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया है वहीं शहर में सत्यापन की भी मांग की गई है अक्सर बाहर से आकर लोग यहां पर व्यापार करते हैं जिनका सत्यापन नहीं होता है इसके बाद ऐसे मामले सामने आते हैं जिसमें पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाते हैं

लाइब्रेरी चौक पर चाय की ठेली लगाने वाले एक व्यक्ति द्वारा चाय में थूक कर एक पर्यटक को चाय दी गई विरोध करने पर उसके द्वारा धमकी भी दी गई इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया विभिन्न संगठनों द्वारा मसूरी में सत्यापन को लेकर आज कचहरी परिसर में और जिलाधिकारी को ज्ञापन परिचित किया गया

इस दौरान भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जाना चाहिए मसूरी एक शांत प्रिय शहर है और इस प्रकार की घटनाओं से माहौल खराब होता है

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि इससे शहर का माहौल खराब हो रहा है

इस मौके पर मसूरी व्यापार मंडल रजत अग्रवाल ने कहा कि शहर में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.