National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 8, 2026 4:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 8, 2026 4:03 pm

विकास नगर।राजमार्ग पर अंडरपास बनाने को केंद्रीय मंत्री गडकरी से मोर्चा ने लगाई गुहार

राजमार्ग पर अंडरपास बनाने को केंद्रीय मंत्री गडकरी से मोर्चा ने लगाई गुहार

 

बद्रीपुर के ग्रामीणों की है समस्या

 

              उत्तराखंड विकास नगर – जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बल्लूपुर – पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य ग्राम बद्रीपुर में परशुराम मंदिर के समीप अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सड़क ,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा | श्री गडकरी ने कार्यवाही के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बद्रीपुर के परशुराम चौक के निकट एनएचएआई द्वारा रपटे (कॉस-वे) पर अंडर पास बनाए जाने के स्थान पर बरसाती पानी की निकासी एवं आवागमन हेतु मोटे-मोटे पाइप डालकर व्यवस्था की जा रही है, जिसमें बरसाती पानी के समुचित निकास व उचित प्रबंध न होने के कारण भविष्य में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका समाधान बहुत जरूरी है |नेगी ने कहा कि जहां पर पाइप डाले जा रहे हैं वहां गांव की आधी से ज्यादा आबादी निवास करती है तथा अधिकांश किसानों का भी वहीं से घास चारा इत्यादि लाने का मार्ग है, इसलिए यहां पर अंडरपास की आवश्यकता है |
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *