National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:47 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:47 am

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई

2 अक्टूबर 2024, डाकपत्थर उत्तराखंड। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महाविद्यालय में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमे डॉ परवेज आलम ने कुनान की आयत पढ़ी।

इस मौके पर प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए गांधी जी द्वारा भारत की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्षो पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शो पर चलने का आवाहन किया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राधेश्याम गंगवार द्वारा किया गया। 

मुख्य वक्ताओं में डॉ अरविंद कुमार अवस्थी, डॉ रोशन लाल केश्टवाल डॉ पूजा राठौर, डॉ अविनाश भट्ट, डॉ राजेश, डॉ गरिमा, डॉ मीनाक्षी आदि थे। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान, कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिलीप भाटिया, एनसीसी प्रभारी डॉ अमित कुमार गुप्ता, रोवर्स डॉ विनोद रावत रेंजर्स डॉ माधुरी रावत, डॉ निरंजन कुमार प्रजापति डॉ पूजा पालीवाल, डॉ अशोक कुमार, महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मनमोहन सिंह, महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, तुषार कपूर, विशाल, अरुण सहित एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.