National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:58 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:58 am

उत्तराखंड जौनसार की बेटी श्रेया सिंह चौहान ने जीता फिर एक ओर गोल्ड मेडल

मुश्किलें बहुत है इन पथरीली राहों में यह कौन नहीं जानता

मंजिलें उन्ही को हासिल होती है जो कभी दिल से हार नहीं मानता।

जौनसार बावर ग्राम गोरछा खत कांडोई भरम उत्तराखंड की रहने वाली श्रेया सिंह चौहान सुपुत्री श्री फकीरा सिंह चौहान स्नेही तथा माता श्रीमती नीता चौहान ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार है 3 मुकाबले लड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम हासिल किया। श्रेया सिंह चौहान इससे पूर्व 2023 में भी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

श्रेया सिंह चौहान लगातार अपने मंजिल की ओर अग्रसर है अभी हाल ही में पिछले महिने ताऊ देवीलाल स्टेडियम चंडीगढ़ में संपन्न हुई डबल्यू बी.सी.राष्ट्रीय मुआथाई चैंपियनशिप में भी श्रेया सिंह चौहान ने संस्कार फाइट क्लब उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। श्रेया सिंह चौहान ने एक महीने के अंदर दो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। जो अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है।

16 वर्ष की उम्र में लगातार तीन राज्य तथा तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप मे गोल्ड मेडल हासिल करने पर श्रेया सिंह चौहान के हौसले काफी बुलंद है। इस उपलब्धि के लिए वह अपना श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने कोच संस्कार सर को देती है तथा जीवन में ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

18 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा करते हुए अपने दम खम का जोहर दिखाया। जिसमें जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम प्रथम स्थान पर रही है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) विजेता टीम तथा खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किये तथा विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर किक बॉक्सिंग फेडरेशन के मुख्य संरक्षक मेजर जनरल जीडी बक्शी ( से नि) भी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.