National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:43 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:43 am

लोक पंचायत ने किया करियर काउंसलिंग का आयोजन

उत्तराखंड विकासनगर, 2 अक्टूबर
सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत द्वारा विभिन्न आयामों के अंतर्गत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लोक पंचायत करियर काउंसलिंग समिति के तत्वावधान में महासू कोचिंग सेंटर, डाकपत्थर में करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पूजा राठौर ने छात्रों को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय, डाकपत्थर में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा राठौर ने कहा कि छात्रों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अपनी करियर की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद ग्रेजुएशन करना आवश्यक है और कोचिंग अथवा लाइब्रेरी में गंभीरतापूर्वक अध्ययन करना चाहिए। डॉ. पूजा राठौर ने बताया कि जिस संकल्प के साथ परिवार छात्रों को पढ़ने के लिए भेजते हैं, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी छात्रों की है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें उन कठिन परिस्थितियों को समझना चाहिए जिनमें माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ने भेजते हैं।
लोक पंचायत करियर काउंसलिंग समिति के संयोजक एवं एस.एम.आर. जनजातीय पी.जी. कॉलेज के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को यह तय करना चाहिए कि उन्हें किस नौकरी या व्यवसाय में जाना है, और फिर उस क्षेत्र के अनुसार अपनी तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के साथ-साथ अपने क्षेत्र के इतिहास की जानकारी होना भी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि लोक पंचायत करियर काउंसलिंग समिति जौनसार बाबर, विकासनगर और देहरादून के कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों में करियर काउंसलिंग का आयोजन करेगी।
विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में हमें दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों से भी मुकाबला करना है, इसलिए हमारा अध्ययन इस स्तर का होना चाहिए कि हम व्यवसाय या सरकारी नौकरी में एक निश्चित आयु तक सफल हो सकें।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ काउंसलर बलबीर सिंह रावत ने कहा कि स्वस्थ शरीर बनाए रखने के लिए सही भोजन लेना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि स्वास्थ्य अच्छा होगा, तो ही व्यक्ति जीवन में तरक्की कर सकता है।
इस मौके पर महासू कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक आकाश रावत, जमुना कृष्ण समिति के संयोजक गंभीर चौहान, गौतम चौहान, सीताराम चौहान, दिगपाल चौहान, अनिल चौहान, अरुण शर्मा, रोबिन सिंह, रितेश, ध्वजवीर, आशीष, विवेक, सुमन, नेहा, रविता, मीनाक्षी आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.