National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 12:51 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 12:51 am

जसपुर।युवक की मौत पर ग्रामीणों का पुलिस पर हमला कर पीटा वर्दी फाड़ी।

युवक की मौत पर ग्रामीणों का पुलिस पर हमला कर पीटा वर्दी फाड़ी।
जसपुर – उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के जयपुर कोतवाली क्षेत्र की सीमा से सटे ठाकुरद्वारा में ग्रामीण की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत के बाद भड़की भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ ने पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की और पुलिस वालों की वर्दी फाड़ दी। ग्रामीणों का आरोप है कि किसान अपने खेत से मिट्टी लेकर प्लॉट में भराव करने जा रहा था। तभी पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसकी वजह से ट्रैक्टर पलटा और उसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने 4 पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड के जसपुर कोतवाली क्षेत्र की सीमा से उत्तर प्रदेश की जनपद मुरादाबाद के कोतवाली ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में गांव तरफ दलपतपुर निवासी लोकेश उर्फ मोनू शुक्रवार सुबह अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत से मिट्टी लेने गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनीस व नरेश कुमार नाम के सिपाई ने उससे प्रति ट्राली 500 रुपए की डिमांड की थी। जिसमें पैसे नहीं देने पर नरेश कुमार, अनीस ने कार से लोकेश उर्फ मोनू का पीछा कर ट्रैक्टर रोकने को कहा। ग्रामीणों का कहना है कि डर की वजह से मोनू ने ट्रैक्टर नहीं रोका तो पुलिस लिखी सफेद रंग की गाड़ी से सिपाही ने उसका पीछा शुरू कर दिया। गाड़ी में 4 पुलिस कर्मी भी सवार थे। इसके बाद खेत पर जाकर मोनू का ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबने से मोनू की मौत हो गई। इसके बाद भीड़ मौके पर आ गई। भड़की भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव किया। बंधक बनाकर पुलिस वालों के कपड़े फाड़ दिए और उनकी गाड़ी की हवा निकाल दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे भारी फोर्स ने किसी तरह बंधक बनाए पुलिस कर्मियों को मुक्त कराया। वही कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर दो पुलिस कर्मी के नामजद करते हुए दो अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया की पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर में एक ट्रैक्टर-ट्राली गांव के पास खेत में पलटी हुई है। ट्राली खाली है और उसके नीचे एक व्यक्ति की लाश है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर कुछ आरोप लगाए। लगाए गए आरोप गंभीर प्रवृत्ति के हैं इसलिए परिजनों की शिकायत पर दो सिपाई को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन करते हुए हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य आएंगे उनके अनुसार मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.