National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 16, 2026 2:30 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 16, 2026 2:30 am

आज वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में राष्ट्रव्यापी पहल स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

20 सितंबर 2024 डाकपत्थर।

आज वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में राष्ट्रव्यापी पहल स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय में एनएसएस, एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स एवं नमामि गंगे के तत्वधान में स्वच्छता रैली डाकपत्थर महाविद्यालय से यमुना तट डाकपत्थर बैराज तक सम्पन्न हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा कि इस अभियान की थीम स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता है, अतः महाविद्यालय के छात्रों द्वारा एक लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। यह मानव श्रृंखला 02 अक्टूबर तक निरन्तर जारी रहेगी।
एसएसएस वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान ने कहा कि महाविद्यालय के छात्रों ने सूखा एवं गीला कूड़ा एकत्रित एवं निस्तारित कर मां यमुना की स्वच्छता का प्रण लिया। डॉ राजकुमारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वच्छ भारत के संकल्प को सिद्धि तक लेकर जाना है और न्यू इंडिया के निर्माण में भागीदार बनना है।
इस अवसर पर एनएसएस से डॉ दलीप भाटिया, नमामि गंगे संयोजक डॉ आर पी बडोनी, रोवर्स डॉ विनोद रावत, रेंजर्स डॉ माधुरी रावत, एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ अमित गुप्ता, वस्त्र मंत्रालय के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ब्रिजेश तिवारी,समाजसेवी सुबोध गोयल, तुषार कपूर, राहुल विद्वान।अरुण भार्गव, अनिकेत, ऐनम, प्रवीण सुमान, अंशित तिवारी, जुबेर, सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *