National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 5:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 5:06 am

देहरादून।शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम तथा एसएसपी देहरादून

उत्तराखंड देहरादून 

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 

शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम तथा एसएसपी देहरादून

शहर के मुख्य मार्गों का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर लिया यातायात के दबाव का जायजा

निरीक्षण के दौरान विभिन्न मार्गों पर पार्किंग स्थल चिन्हित करने के दिए निर्देश

भ्रमण के बीच पलटन बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंचे दोनों आलाधिकारी

पलटन बाजार में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से CNI चौक पर स्थापित किया जाएगा महिला सुरक्षा सहायता केंद्र

बाजार के खुलने से लेकर बंद होने तक महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में नियुक्त रहेंगी महिला पुलिसकर्मी

बाजार में नियमित भ्रमण के लिए महिला गौरा चीता को भी किया जायेगा महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में नियुक्त

आज दिनांक 15/09/2024 को जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नगर के विभिन्न मार्गो का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा घंटाघर, किशन नगर चौक, बल्लूपुर चौक, बल्लीवाला आदि स्थानों का मोटरसाइकिल से भ्रमण कर यातायात के दबाव वाले स्थानों का जायजा लिया साथ ही यातायात के दबाव के कारणों तथा दबाव को कम करने के संभावित उपायों पर चर्चा की। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सभी मुख्य मार्गो पर पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वाहनों को उक्त स्थान पर पार्क करवाने के निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण न होने देने के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

भ्रमण के बीच दोनों आलाधिकारी पलटन बाजार के औचक निरीक्षण पर पहुंचे, औचक निरीक्षण के दौरान बाजार में आने वाली महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा की दृष्टि से CNI चौक पर महिला सुरक्षा सहायता केंद्र बनाए जाने तथा महिला सुरक्षा सहायता केंद्र में बाजार खुलने से लेकर बंद होने तक महिला पुलिसकर्मियों तथा महिला गोरा चीता की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार में आयी महिलाओं के संग वार्ता कर सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर उनकी राय जानी तथा महिला सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए गए।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.