National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:28 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:28 pm

केजरीवाल को सताया गिरफ्तारी का डर, कहा- मुझे अरेस्ट करने की साजिश, ईडी के सारे समन गैरकानूनी

हाइलाइट्स

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘सीबीआई ने मुझे 8 महीने पहले बुलाया था. मैं गया था. लेकिन ईडी के समन गैरकानूनी है.’
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘जो बीजेपी से नहीं मिलता, उसे ये जेल भेज देते हैं.’

नई दिल्लीः दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भेजे गए समन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने ईडी द्वारा भेजे गए अब तक तीनों समन को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि अब तक एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है और अबतक एक भी सबूत नहीं मिले हैं. साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है, किसी को भी इस मामले में गिरफ्तार किया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने सवाल पूछते हुए कहा कि अगर घोटाला हुआ है तो पैसा कहां है?

प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है. किसी को भी पकड़कर जेल डाल दो. मेरी सबसे बड़ी ताकत ईमानदारी है. ये झूठे केस लगाकर मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं. मेरे वकील ने बताया कि ये सभी समन गैरकानूनी है. ये गैरकानूनी क्यों है, इनका जवाब मैंने ईडी को दिए हैं, अगर ये सही समन भेजते हैं, तो मैं जांच में सहयोग करूंगा.’

यह भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal ED Live: ED के समन पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब तक एक भी सबूत नहीं मिला, मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘बीजेपी का मकसद सही जांच करना नहीं है, बल्कि लोकसभा चुनाव में मुझे प्रचार करने से रोकना है. इनका मकसद है कि मुझे पूछताछ के बहाने बुला लो और गिरफ्तार कर लो. ताकि मैं लोकसभा में चुनाव प्रचार ना कर पाऊं.’

अरविंद केजरीवाल को सताया गिरफ्तारी का डर, कहा- मुझे अरेस्ट करने की साजिश, ईडी के सारे समन गैरकानूनी

प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘सीबीआई ने मुझे 8 महीने पहले बुलाया था. मैं गया था. लेकिन ईडी के समन गैरकानूनी है. ये पूछताछ के बहाने मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं. जो बीजेपी से नहीं मिलता, उसे ये जेल भेज देते हैं. मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को भी इन्होंने इसलिए जेल में डाला. अगर वे भी बीजेपी से हाथ मिला लेते तो जेल से बाहर होते. वह ईमानदार हो जाता है. जो कुछ भी इस देश में चल रहा है, वह खतरनाक है. हमारे शरीर में खून का हर कतरा देश के लिए हैं.’

Tags: Arvind kejriwal, Delhi liquor scam, Enforcement directorate

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।