National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:16 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:16 am

दुगड्डा प्रखंड के अन्तर्गत सिराई- जौली, अटल ग्राम सड़क योजना का पुनर्निर्माण व डामरीकरण हो।

द्वारीखाल-

दुगड्डा प्रखंड के अन्तर्गत सिराई- जौली, अटल ग्राम सड़क योजना का पुनर्निर्माण व डामरीकरण हो।

लगभग 8 साल पहले दुगड्डा प्रखंड के सिराई-जौली तक अटल ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग दुगड्डा द्वारा किया गया था।जिसकी दूरी 5-6 किलोमीटर है।लेकिन अभी तक ग्रामीण मरम्मत, रखरखाव व डामरीकरण को तरस रहे हैं। सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है,सड़क पर चलना कष्टदायक हो गया है।सड़क पर जगह-जगह भूमि कटाव,भूस्खलन, झाड़ी आदि है।इस सड़क के निर्माण होने से गांव का पुराना पैदल रास्ता भी मलवा आदि से दब गया है।सड़क तहस नहस की स्थिति में है।गाँव में भवन सामाग्री, राशन आदि भी घोड़े खच्चर या स्वयं सिर पर ढोना होता है।बड़ी विकट स्थिति में हैं। गाँव वाले चाहते हैं कि इस सड़क का शीघ्र डामरीकरण आदि कार्य यथाशीघ्र हों, ताकि इन तीन-चार गांवों को परेशानी से न जूझना पडें। यह क्षेत्र लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के अधीनस्थ आता है।

अब यह संशय बना हुआ है कि यह सड़क कब तक मरम्मत व डामरीकरण होगी या लम्बा इन्तजार करना होगा।ये भविष्य के गर्भ में है।

लोक निर्माण विभाग दुगड्डा व स्थानीय विधायक यमकेश्वर से मांग है कि इस सिराई- जौली सड़क का रखरखाव व डामरीकरण कराने का अविलम्ब प्रयास करें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.