National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:21 am

वार्ड पार्षद द्वारा आयोजित “सावन झूला महोत्सव” में बड़ी संख्या पर 300 महिलाए हुईं शामिल, शहर के चहेते पार्षद बंटी होरा द्वारा कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: मेघा तिवारी

छत्तीसगढ़ रायपुर 

वार्ड पार्षद द्वारा आयोजित “सावन झूला महोत्सव” में बड़ी संख्या पर 300 महिलाए हुईं शामिल, शहर के चहेते पार्षद बंटी होरा द्वारा लगातार ऐसे प्रोग्राम आयोजित करते हुए लोगो के दिलो में राज कर रहे है और अपनी छवि की छाप छोड़ दे है ,बंटी होरा ने अपने द्वारा आयोजित कार्यकम का पूरा श्रेय अपनी धर्मपत्नी को दिया और कहा के मेरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम का पूरा कार्यभार मेरी धर्म पत्नी द्वारा संचालित किया गया और मेरी धर्म पत्नी का पूरा सहयोग रहा

शहीद हेमू कालाणी वार्ड – 28 अंतर्गत गरबा मैदान सेक्टर 5 देवेंद्र नगर में सावन के पवित्र माह में माताओ बहनो के लिए सावन उत्सव झूला 2024 का आयोजन पार्षद व नगर पालिक निगम जोन क्र -2 अध्यक्ष बंटी होरा जी के द्वारा किया गया

कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड के महिलाओ के द्वारा मनमोहक नृत्य, गायन, म्यूजिकल हौसी, फनी गेम्स, बेस्ट श्रृंगार एवं फैशन शो भी किया गया साथ ही महिलाओ के बीच सावन झूला का भी आकर्षण रहा. इस आयोजन में आये वार्ड के सभी महिलाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उस उपरांत सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार एवं भेंट स्वरुप श्रृंगार भी दिया गया. पार्षद बंटी होरा जी को इस सफल आयोजन के लिए वार्डवासिओ ने ढेर सारी बधाई व शुभकामना दी.

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.