National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 10, 2026 9:39 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 10, 2026 9:39 am

विकासखंड कालसी की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2024 का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में किया गया।

 

विकासखंड कालसी की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2024 का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में किया गया।

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 

विकासखंड कालसी की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2024 का आयोजन अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन असवाल ने किया। इस वर्ष विज्ञान संगोष्ठी 2024 का विषय- कृत्रिम बुद्धिमत्ता: संभाव्यता और सरोकार (Artificial intelligence: potentials and concerns) रखा गया है। जिसमें विकासखंड कालसी के 35 माध्यमिक एवं जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने लिखित परीक्षा एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर 6-6 मिनट का व्याख्यान प्रस्तुत किया और तत्पश्चात निर्णायक मंडल ने उनसे तीन-तीन प्रश्न पूछे।

विकासखंड स्तर पर सृष्टि चौहान अटल उत्कृष्ट जौनसार बाबर राजकीय इंटर कॉलेज साहिया ने प्रथम स्थान , कशिश राजकीय इंटर कॉलेज कुन्ना डागुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशीष डबराल ने बताया कि विकासखंड कालसी की यह दोनों छात्राएं 31अगस्त को जनपद स्तर पर होने वाली विज्ञान संगोष्ठी में साधुराम इंटर कालेज देहरादून में प्रतिभाग करेंगी।

खंड शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर प्रसाद जदली ने दोनों बालिकाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। *निर्णायक मंडल में सुधीर सेमवाल,रमन कुमार, भानु प्रसाद सकलानी,नीरज सैनी, रुचिता डिमरी, भारती डबराल, राकेश शर्मा, अतर सिंह नेगी रहे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *