National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 10, 2026 9:24 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 10, 2026 9:24 am

राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी देहरादून में राजकीय शिक्षक संगठन देहरादून एवं समस्त ब्लाक कार्यकारिणी देहरादून की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई

उत्तराखंड देहरादून 

आज दिनांक 17 अगस्त 2024 को राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी देहरादून में राजकीय शिक्षक संगठन देहरादून एवं समस्त ब्लाक कार्यकारिणी देहरादून की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के तथा ब्लाक कार्यकारिणी के अध्यक्ष मंत्री सहित निर्वाचित तथा मनोनीत पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा, तथा एल टी से प्रवक्ता पदोन्नति मुख्य चर्चा के बिंदु रहे। आजकल आम शिक्षकों की मांग के अनुरूप सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किये गये।

1. प्रधानाचार्य सीमित विभागीय भर्ती को रद्द करते हुए पूर्व की भांति 100 प्रतिशत पदोन्नति की जाय।

2. एलटी से प्रवक्ता पदोन्नति 4 साल से लंबित है। शीघ्र पदोन्नति की जाय।

3. गेस्ट टीचर के पदों को स्थानांतरण व पदोन्नति पर रिक्त माना जाय।

उक्त बिंदुओं पर गहन चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है कि यदि अविलम्ब कोई निर्णय नहीं होता तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस सम्बंध में पदाधिकारियों ने प्रान्तीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान जी से मुलाकात की तथा प्रस्ताव की कॉपी सौंपकर दिशानिर्देश मांगे।

आज की बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप कुमार रावत जी की उपस्तिथि में जनपद अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, जनपद मंत्री अर्जुन पंवार, जनपद संरक्षक रघुवीर तोमर, उपाध्यक्ष मनमोहन रावत, वरिष्ठ सलाहकार प्रदीप चौधरी, संयुक मंत्री राजेश गैरोला, कोषाध्यक्ष जय सिंह चौहान,विधि सलाहकार सत्ये सिंह राणा, मीडिया प्रभारी शिशुपाल कंडारी, संगठन मंत्री प्रमिला रानी, आयव्यय निरीक्षक नागेन्द्र कुमार,

कालसी से अध्यक्ष अनिल राणा, मंत्री हेमंत कठैत, पदाधिकारी नीलू सवाई, जगदीश रावत,चकराता से अध्यक्ष प्रीतम राणा, विकासनगर से अध्यक्ष सुधीर कांति, मंत्री चंडी प्रसाद नौटियाल, उपाध्यक्ष किशन दत्त सेमल्टी, सदस्य दिनेश राणा, सहसपुर से अध्यक्ष विनोद मैखुरी, रायपुर से अध्यक्ष राकेश रौथाण, मंत्री शांन्ति प्रसाद भट्ट, गायत्री सहगल, डोईवाला से मंत्री ममराज चौहान उपस्थित रहे।।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *