National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:21 am

लैंसडौन/रिखणीखाल के दूरस्थ गाँव नावेतल्ली में सम्पर्क सड़क मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नावेतल्ली की दीवार का मरम्मत, पुनर्निर्माण कार्य होना है।

रिखणीखाल

प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय

ज्ञात हो कि लैंसडौन विधान सभा के दूरस्थ गाँव ग्राम नावेतल्ली के लिए द्वारी-भौन सड़क मार्ग से 2.6 किलोमीटर सम्पर्क मार्ग कटा हुआ है,जिसका शिलान्यास दिनांक 25/12/2021 को हुआ था।प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक जून,2022 में हो गया था।अभी सड़क 03 बरसात झेल चुकी है,लेकिन अभी तक द्वितीय चरण का सड़क निर्माण कार्य आरम्भ नहीं हो सका।

इस बाबत ग्रामीण कयी बार प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग लैंसडौन से सम्पर्क व पत्राचार कर चुके हैं। अभी 6-7 माह पहले भी सी एम हेल्पलाइन मेें भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं कि द्वितीय चरण का कार्य आरम्भ हो।जिसका पंजीकरण संख्या 512437 दिनांक 18/02/2024 है।विभाग द्वारा बार-बार ठगाया व टरकाया जा रहा है कि हमने उत्तराखण्ड शासन को वित्तीय स्वीकृति को भेजा है।इतने लम्बे समय बाद भी स्वीकृति न मिलना समझ से परे है।अब करें तो क्या करें। कहने को तो कहा जा रहा है कि ये उत्तराखण्ड का दशक चल रहा है।

अभी इसी बरसात में जुलाई 2024 में सड़क से लगा राजकीय प्राथमिक विद्यालय नावेतल्ली के प्रांगण की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी।जिसकी सूचना तत्काल शिक्षा विभाग व लोक निर्माण विभाग लैंसडौन को दी जा चुकी है।उस दीवार का भी पुनर्निर्माण होना है।स्कूल के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।कभी भी विद्यालय भवन का सड़क में विलय हो सकता है।रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है,बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत हो रही है।

इसी परिप्रेक्ष्य में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग लैंसडौन व क्षेत्रीय विधायक लैंसडौन को पत्र भेजा है कि उपरोक्त कार्यों को शीघ्र प्रथमिकता से करायें। हस्ताक्षर करने वालों में प्रधान ग्राम पंचायत नावेतल्ली, अध्यक्षा महिला मंगल दल नावेतल्ली, सरपंच वन पंचायत नावेतल्ली, प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय नावेतल्ली, दान सिंह पटवाल, पूर्व प्रधान बालम सिंह रावत, सतपाल सिंह, सोहन सिंह, प्रदीप, केशर सिंह, थान सिंह रावत, चमन सिंह, औतार सिंह रावत, भारत सिंह, पंचम सिंह, बीरेन्द्र, बलवंत सिंह रावत, बीना,चन्दा, पीताम्बर सिंह रावत, नन्दन सिंह पटवाल, शान्ता देवी आदि हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.