National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:21 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:21 am

जर्जर हो चुके पुल एवं क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने को मोर्चा देगा शासन में दस्तक       

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

विकासनगर -ढकरानी के ग्रामीणों की परेशानियों को देखने पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शक्ति नहर पर बने ढकरानी गांव को जोड़ने वाले जर्जर हो चुके पुल की दुर्दशा एवं शक्ति नहर से लगती हुई सड़क में हो चुके 3 -4 फीट के गढ्ढों का हाल देखकर बड़ी हैरानी जताई|

ढकरानी गांव को जोड़ने वाला पुल हो चुका जर्जर

नेगी ने कहा कि ये दुर्दशा निश्चित तौर पर ग्रामीणों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है|

शक्ति नहर से लगती सड़क में हो चुके 3-4 फीट के गड्ढे

नेगी ने कहा कि बिल्कुल जर्जर हो चुके पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पुल के गिरने का कारण बन सकती है, जिससे जान- माल के नुकसान की बहुत बड़ी संभावना है | सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि वो तालाब का रूप धारण कर चुकी है तथा उस पर चलना बहुत दुष्कर हो गया है |। मोर्चा नए पुल निर्माण व सड़क निर्माण को शीघ्र ही सरकार व शासन के समक्ष रखेगा

जर्जर हो चुके पुल एवं क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने को मोर्चा देगा शासन में दस्तक

मौके पर -मोर्चा के मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी व ग्रामीणों में अनिल चौधरी,समून,रिहान गनी कासमी, गयूर, गफूर, मीर हसन, जीशान, वाजिद अली, नसीम, अख्तर, कल्लन, भूरा, इमरान यूनुस, जौहर अली ,नाजर सैन, इसरार, वाजिद, रिजवानआदि मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.