National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:18 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:18 am

बीआईएस द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भारतीय मानकों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय 

देहरादून: भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने आज एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें LGBTQ समुदाय को भारतीय मानकों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। यह कार्यक्रम देहरादून स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य LGBTQ समुदाय को उनके द्वारा की जाने वाली विभिन्न खरीदारी के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआईएस के उप निदेशक सचिन चौधरी ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न उत्पादों के लिए मानक तैयार किए हैं। यदि बीआईएस के रजिस्टर्ड उत्पाद में किसी तरह की परेशानी आती है, तो उपभोक्ता इसकी शिकायत कर सकता है। उन्होंने विशेष रूप से सोने के हालमार्क के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि बीआईएस से रजिस्टर्ड सुनारों के लिए दुकान में बीआईएस का लोगो लगाना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं को बीआईएस के रजिस्टर्ड दुकानों से ही सामान खरीदने की सलाह दी गई।

सहायक निदेशक भाविक राजगोर ने बीआईएस एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से उत्पाद की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों के खिलौनों को अनिवार्य आईएसआई मार्क की श्रेणी में शामिल किया गया है, और इसलिए कोई भी दुकान बिना आईएसआई मार्क के खिलौने नहीं बेच सकता।

कार्यशाला में होप और पावर आफ वाइसेज संगठन के सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई। होप की अध्यक्ष अदिति शर्मा ने कहा कि उनके समुदाय को पहली बार इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है और वे इसे आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। उपस्थित लोगों ने मानकों के संबंध में कई सवाल पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। उपभोक्ता सामान ख़रीदने से पहले बीआईएस रजिस्टर्ड जूलर्स की जानकारी बीआईएस केयर ऐप या बीआईएस की वेबसाइट से ले सकते हैं।

इस कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन बिशन रावत के अलावा संजना, आयशा, विकास, पायल गुरुंग, सुम्मी राजपूत, सोनिया, अनुष्का आदि भी उपस्थित थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.