National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:34 am

VIKAS NAGAR ।कोचिंग एवं स्वास्थ्य बीमा पर एसजीएसटी माफ करने को मोर्चा ने बोला हल्ला 

कोचिंग एवं स्वास्थ्य बीमा पर एसजीएसटी माफ करने को मोर्चा ने बोला हल्ला

सम्पादक देवेन्द्र राय 

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार द्वारा ली जा रही युवाओं/ छात्रों से कोचिंग के नाम पर व स्वास्थ्य बीमा पर 18-18 फ़ीसदी जीएसटी में से राज्य को मिलने वाली 9-9 फ़ीसदी एसजीएसटी माफ करने को लेकर मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर श्री विनोद कुमार को सौंपा | नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोचिंग लेने वाले छात्रों/ युवाओं पर 18 फ़ीसदी जीएसटी एवं इसी प्रकार स्वास्थ्य बीमा कराने पर 18 फ़ीसदी जीएसटी (जजिया कर)लगाया हुआ है,जोकि किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है |

18-18 फ़ीसदी जीएसटी है कोचिंग व स्वास्थ्य बीमा पर 

नेगी ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि उच्च शिक्षा की कोचिंग लेने व अपने स्वास्थ्य का बीमा कराने पर पर इतना भारी भरकम टैक्स निश्चित तौर पर 5 किलो मुफ्त वाला राशन जनता पर भारी पड़ रहा है ! नेगी ने कहा कि इंजीनियरिंग/ डॉक्टर्स/ वकालत/ अकाउंटेंसी/आर्म्ड फोर्सज आदि तमाम क्षेत्रों में कोचिंग लेने वाले छात्रों के अभिभावकों पर यह बहुत बड़ा कुठाराघात है| होना तो यह चाहिए कि कोचिंग एवं स्वास्थ्य बीमा आदि आवश्यक आवश्यकता/ महत्वपूर्ण मामलों में कोई टैक्स नहीं लगना चाहिए | यह जजिया कर निश्चित तौर पर देश/ प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाली बात है| हर अभिभावक का यह सपना होता है कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा/ उच्च शिक्षा प्रदान कराये, लेकिन सरकार द्वारा यह कुठाराघात अभिभावकों/ उनके बच्चों के कदम आगे बढ़ने से रोक देता है |

अपने हिस्से की 9-9 फ़ीसदी जीएसटी लेती है सरकार|

घेराव/प्रदर्शन में – विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह ,अनुपम कपिल, एम.ए. सिद्दीकी,सलीम मुजीबुर्रहमान, गजपाल रावत, सुधीर गौड, मोहम्मद असद, प्रोवीर दास,मोहम्मद नसीम मोहम्मद,गयूर, मोहम्मद इस्लाम, नानक सिंह,गोविंद सिंह नेगी, मुकेश पसपोला,राम सिंह तोमर, एस.एन.शर्मा, मनीष नेगी, विनय गुप्ता,प्रवीण शर्मा पिन्नी, अंकुर वर्मा, रूपचंद,बिल्लू गिल्बर्ट, नरेश ठाकुर, भीम सिंह बिष्ट, विनोद जैन, शमीम, गफूर, भूरा,भजन सिंह नेगी, प्रमोद शर्मा, मनान,बी एम डबराल, समून, विनोद रावत,भजन सिंह नेगी, चौ. मामराज, नितिन प्रधान, जयपाल सिंह, संतोष शर्मा, सुरजीत सिंह टिम्मू, कुंवर सिंह नेगी,अशोक गर्ग,अंकुर चौरसिया, मनीष भटनागर, जाबिर , सुशील भारद्वाज, रोबिन आदि मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.