National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:31 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:31 am

कोटद्वार-दुगड्डा सड़क मार्ग पर ब्रिटिश काल के जमाने का बना हुआ “लाल पुल “,अन्तिम सांसें गिन रहा है।

कोटद्वार

कोटद्वार-दुगड्डा सड़क मार्ग पर ब्रिटिश काल के जमाने का बना हुआ “लाल पुल “,अन्तिम सांसें गिन रहा है।

सम्पादक देवेन्द्र राय

कोटद्वार-दुगडडा सड़क मार्ग पर सिद्धबलि मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर आगे फना लोहे का लाल पुल, अंग्रेजों के शासनकाल के जमाने का बना हुआ है।इस पुल की लम्बाई लगभग 60-70 मीटर व चौड़ाई 5 मीटर आंकी गयी है। वाहन चलते समय आवाज होती है।इसमें चार पहिये वाहन सिंगल वे सिस्टम पर ही गुजरते हैं।

ये पुल जनपद पौड़ी गढ़वाल का लाइफलाइन भी कहा जाता है।इसे अधिकतर लोग लाल पुल नाम से ही जानते हैं। पहले कभी इसके लोहे पर लाल रंग किया होता था।यदि आने वाले समय में यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो लगभग पौड़ी जिले का 75% भू भाग का कोटद्वार, जिसे गढ़वाल का द्वार भी कहा जाता है,से सम्पर्क व यातायात टूट जायेगा। इस पुल का और कोई विकल्प भी नहीं है,और न तलाशा जा रहा है।ये पुल रिखणीखाल, नैनीडांडा, जयहरीखाल,पौड़ी, बीरोखाल, लैंसडौन छावनी आदि कई कस्बों, शहरों व गाँवों को यातायात से जोड़ने का काम करता है।गौरतलब है कि इस पुल के नीचे से दुगड्डा, उसके आसपास के गांवों, जंगलों से जो भी पानी आता है,इसी पुल से गुजरता है।15 किलोमीटर की दूरी में दरकती पहाडिय़ों का मलवा,पत्थर व पेड़ पौधों का बहना इसी पुल के नीचे से होता है।

इस दशा में अब इस पुल के अधिक जीवित रहने के आसार नजर नहीं आते व स्थिति भी बदतर होती जा रही है।सालों से मरम्मत व रखरखाव की सम्भावना भी नहीं दिखी।अब आधुनिक जीवन शैली,यातायात के अधिक दबाव के कारण जाम की स्थिति भी बनती जा रही है।70-80 के दशक में उत्तर प्रदेश में रहते हुए इस पुल के किनारे पर सशस्त्र पुलिस पिकेट हुआ करती थी,अब वो भी नजर नहीं आती।किसी अनहोनी होने पर या रात के समय खैर खबर भी नहीं मिलती।यातायात के संचालन में भी पुलिस पिकेट के बिना दिक्कत है,क्योकि पुल सिंगल वे वाहनों के उपयोग के लिए ही है।आज की तिथि में पुल की स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती। ऐसा महसूस होता है कि जीर्णोद्धार होना जरूरी है,व इस मार्ग का विकल्प तलाशना भी आवश्यक है।आये दिन बरसात में कोटद्वार-दुगडडा सड़क मार्ग वाधित ही देखा गया है।समय रहते नीति नियंताओ को धरातल पर आवश्यक कदम उठाने आवश्यक हैं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.