National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:27 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:27 am

अंबेडकरनगर।सहयोग फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव 

सहयोग फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन

सहयोग फाउंडेशन “जथा नामें तथा गुणे” को चरितार्थ करते हुए अपने रक्तदान शिविर के सफर में आज रफीगंज बाजार को भी स्पर्श किया । इस स्पर्श ने 25 रक्तवीरों और 31 रजिस्ट्रेशन को अंजाम दिया जिससे सैंकड़ो हजारों-हजार संभावित रक्तवीरों की जमात में प्राण फूंकने का काम किया। जनपद अम्बेडकर नगर के रफीगंज बाजार में डाक्टर राधेश्याम यादव के क्लीनिक पर सहयोग फाउंडेशन के सौजन्य से वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन अपने-आप में काफी सफल रहा। जिसमें केयर इंडिया फाउंडेशन संतोष सिंह नियाज़ सिद्दीकी का विशेष योगदान रहा। शिविर काफी सफल रहा 25 लोगों ने रक्तदान किया।

सहयोग फाउंडेशन के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन 

एसडीएम सुभाष सिंह व पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रोफेसर डाक्टर राजेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर शासन और प्रशासन के प्रतिनिधित्व में पूरी टीम रक्तवीरों का हौसला अफजाई किया और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया । रक्तदाताओं में विनीत श्रीवास्तव अविरल, पप्पू सिंह, ऋषभ सिंह, अमित, अवधेश ,ओंकारनाथ, इसहाक, विवेक, श्याम बाबू, दिव्यांशु ,समीर, शैलेश, किशन, अखिल ,देवव्रत ,शारिब, हरिश्चंद्र, श्रीप्रकाश, सृजन, आदि का योगदान रहा । सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर का यह कार्यक्रम लगातार पांच वर्षों से अवाध गति से चल रहा है। सैकड़ों लोग अब तक रक्तदान कर चुके हैं । इस कार्यक्रम में 31 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन भी कराया । उक्त रक्तदाताओं में समीर सिंह ऋषभ सिंह ने कई बार रक्तदान किया ,अखिल सिंह ने छठवीं बार, मोहम्मद इसहाक और विनीत श्रीवास्तव ने पांचवीं बार रक्तदान किया ।

25 रक्तवीरों ने रक्तदान कर समाज के लिए बनें प्रेरणास्रोत।

दान तरह तरह के होते हैं। हमारे सनातन संस्कृति में महान दानवीरों की लंबी फेहरिस्त है जो कि वे अपनी दानशीलता के कारण आज भी अमर है और वे हमेशा याद किए जाते हैं। आज के वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। हर कोई रक्तदान कर अपने जीवन को सफल बना रहा है और ये 25 रक्तवीर समाज के लिए एक आइना बन रहे हैं और इस आइना का आइकन सहयोग फाउंडेशन लोगों में जागरूकता पैदा कर रहा है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.