National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:49 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:49 am

कांग्रेस भवन तिलक भवन विकास नगर में नगर पालिका के निवर्तमान सभासद व पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने एक प्रेस वार्ता आहूत की

कांग्रेस भवन तिलक भवन विकास नगर में नगर पालिका के निवर्तमान सभासद व पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने एक प्रेस वार्ता आहूत की

देहरादून विकास नगर

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

आज प्रातः11:30 बजे कांग्रेस भवन तिलक भवन विकास नगर में नगर पालिका के निवर्तमान सभासद व पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने एक प्रेस वार्ता आहूत की प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर जी द्वारा कैनाल बाईपास के खस्ताहाल को लेकर एक कांग्रेस के साथियों द्वारा धरने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक जी द्वारा दावा किया गया कि इस मार्ग को बरसात के पश्चात बना दिया जाएगा धरना 27 तारीख को भारी वर्षा के बीच हुआ जिसमें क्षेत्रीय जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की उसके पश्चात कांग्रेस से पूर्व भाजपा में गए पूर्व पालिका अध्यक्ष द्वारा समाचार पत्रों में दावा किया गया कि इस मार्ग की स्वीकृत कर दी गई है।

कांग्रेस से पूर्व भाजपा में गए पूर्व पालिका अध्यक्ष द्वारा समाचार पत्रों में दावा किया गया कि इस मार्ग की स्वीकृत कर दी गई है

व धरने का क्या औचित्य है उनके इस बयान का क्या औचित्य है यह इस शहर के लोगों को समझ नहीं आ रहा है ना ही वह सत्ता के कोई प्रतिनिधि है ना ही किसी विभाग के अधिकारी परंतु उन्होंने जब यह बयान दिया व कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसको प्रचारित करने का कार्य किया तो हमारा दायित्व है कि हम उनसे प्रश्न पूछे क्योंकि यह सड़क इस शहर की लाइफ लाइन मानी जाती है अनेकों राहगीर स्कूल अस्पताल सैकड़ो शहर वासियों का दिन प्रतिदिन का आना-जाना इस मार्ग से होता है जिसमें आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं तो पूर्व पालिका अध्यक्ष आज की दिनांक तक यदि उनके पास इस सड़क की कोई वित्तीय स्वीकृति हो तो सार्वजनिक करें अन्यथा इस शहर के लोगों से माफ़ी मांगे

ना ही वह सत्ता के कोई प्रतिनिधि है ना ही किसी विभाग के अधिकारी

उन्होंने अति उत्साहित होकर झूठा बयान दिया जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति व पूर्व में जिम्मेदारी निभाएं हुए व्यक्तियों को इस प्रकार के झूठे बयान देकर लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए हम इस प्रेस के माध्यम से दावा करते हैं कि आज की दिनांक तक की कोई भी वित्तीय स्वीकृति नहीं है यदि सत्ता पक्ष पर है तो कृपया सार्वजनिक करें अन्यथा शहर से झूठ बोलने पर माफी मांगे उन्होंने कहा सड़क का निर्माण तो होगा हमारे दबाव में होगा आमजन को साथ लेकर ढोल नगाड़े बजाएंगे तब होगा सत्ता में बैठे हुए लोगों का कर्तव्य है कि वह मूलभूत सेवाएं क्षेत्र को यही उनकी जिम्मेदारी है हम आमजन की आवाज को सार्वजनिक करेंगे प्रदर्शन करेंगे आपको जगाने का काम कांग्रेस का प्रत्येक कार्यक्रम करता रहेगा एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा क्षेत्र में जंगल राज हो रहा है अफसर शाही हावी है एक समाचार पत्र के माध्यम से अवगत हुआ कि नगर पालिका के प्रत्येक कर्मचारी के कक्ष में एक ac लगाए जा रहे हैं वह दो-दो गाड़ियां खरीदी जा रही है उन्होंने कहा इस प्रकार की कृत्य पर किसी भी सत्ताधारी जनप्रतिनिधि का कुछ कहना नहीं है अफसर शाहियों ने कार्यालय को अपनी आराम का स्थल बना लिया है आमजन के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है आज सड़के बेहाल हैं नालियां हालत खराब है नाली सफाई व्यवस्था खस्ता हाल है पर अधिकारी अपने सुख सुविधा की ओर आकर्षित हो रहे हैं प्रेस वार्ता में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कितेश जायसवाल ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर जिला पंचायत सदस्य बॉबी नौटियाल पूर्व सभसाद लवलेश शर्मा बलजीत सिंह कांग्रेसी नेता प्रेम प्रकाश अग्रवाल हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर आईटी के प्रदेश सचिव रिंकू कनौजिया आदि प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे.

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.