National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:30 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:30 am

गंगोत्री धाम में भगीरथी नदी का जल स्तर बढने से स्नान-घाटों के ऊपर वह रहा है नदी का पानी:— 

 

गंगोत्री धाम में भगीरथी नदी का जल स्तर बढने से स्नान-घाटों के ऊपर वह रहा है नदी का पानी:—

रिपोर्ट,राजेंद्र सिंह चौहान

उत्तरकाशी, 27 जुलाई 2024

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री धाम में भगीरथी नदी का जल स्तर बढने से स्नान-घाटों के ऊपर नदी का पानी बहने के कारण संभावित खतरों को देखते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड उत्तरकाशी को तुरंत मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि गंगोत्री में घाटों पर तात्कालिक सुरक्षा के उपाय करने के साथ ही इसके लिए मौके पर पर्याप्त संसाधनो की तैनाती कर वस्तुस्थिति के संबंध में नियमित रूप से सूचना उपलब्ध कराई जाय। जिलाधिकारी ने भागीरथी नदी के बहाव एवं आवश्यक सुरक्षा कार्यों के संबंध में भी दो दिनों के भीतर आख्या उपलब्ध कराने को कहा है।

गंगोत्री धाम में भगीरथी नदी का जल स्तर बढ़ा

जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को गंगोत्री में घाटों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस व एसडीआरएफ कार्मिकों की तैनाती करते हुए चौबीसों घंटे निरंतर निगरानी रखे जाने को कहा है। जिलाधिकारी ने गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक को भी गोमुख क्षेत्र में ग्लेशियर एवं नदी की नियमित निगरानी करवाते हुए जल स्तर के संबंध में हर दो घंटे में आपातकालीन परिचालन केन्द्र को सूचना भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन परिचालन केन्द्र से भी सीसीटीवी नेटवर्क के जरिए गंगोत्री धाम की स्थिति पर निरंतर नजर रख मौके पर तैनात कार्मिकों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं प्रशासन के द्वारा राजस्व कर्मियों को भी गंगोत्री में तैनात किया गया है।

स्नान-घाटों के ऊपर वह रहा है नदी का पानी

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *