National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:53 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:53 am

जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति द्वारा चालू वित्तीय वर्ष

राजेंद्र सिंह चौहान

उत्तरकाशी, 24 जुलाई 2024

जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति द्वारा चालू वित्तीय वर्ष की जिला योजना के लिए कुल रू. 76 करोड़ 57 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया है। इस बार की जिला योजना का आकार पिछले साल की तुलना में 8.04 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 की जिला योजना की संरचना के लिए जिला योजना समिति की बैठक आज कलक्ट्रेट सभागार में शहरी विकास, आवास, वित्त, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जिला योजना में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था के सुदृढीकरण, प्रमुख कस्बों एवं नगरों में पेयजल की समस्या के समाधान के साथ ही सड़कों एवं पुलों के निर्माण, खेती-बागवानी के विकास और जिले की विशिष्टताओं व आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता से परिव्यय प्रस्तावित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने जिला योजना के विभागवार परिव्यय एवं प्रस्तावित योजनाओं के बार में जानकारी देते हुए बताया कि विकास कार्यों के साथ ही आजीविका संवर्द्धन से जुड़ी योजनाओं को जिला योजना में प्रमुखता दी गई है। जल स्रोतों के संरक्षण के लिए भी जिला योजना में प्राविधान किया गया है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी चेतना अरोड़ा ने बैठक में बताया कि जिला योजना में अनुसूचित जाति के कल्याण की योजनाओं के लिए 23.37 प्रतिशत तथा जनजाति कल्याण से संबंधित योजनाओं के लिए 1.57 प्रतिशत का परिव्यय रखा गया है। 
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल ने जिला योजना के प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए सदस्यों की सहमति से विभागवार प्रस्तावित परिव्यय पर अनुमोदन लिया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित रूप से योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जन-प्रतिनिधियो के द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों पर तत्परता से कार्रवाई की जाय। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता के द्वारा स्थलीय निरीक्षण न किए जाने की एक सदस्य की शिकायत पर संबंधित अभियंता का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश देते हुए कहा कि लघु सिंचाई विभाग को उसकी क्षमता के हिसाब से ही कार्य आवंटित किए जांएंगे।
जिला योजना समिति की बैठक में 28 विभागों के लिए चालू वर्ष की जिला योजना में कुल रू. 7657 लाख का परिव्यय अनुमोदित करते हुए वचनबद्ध मदों एवं चालू योजनाओं हेतु धनराशि अवमुक्त करने की अनुमति की प्रदान की गई। जिला योजना का पिछले साल का परिव्यय रू. 7087.28 लाख था। इस प्रकार इस साल की जिला योजना के परिव्यय में कुल रू. 569.72 लाख की वृद्धि हुई है।
इस साल की जिला योजना में कृषि विभाग हेतु रू. 280 लाख, उद्यान विभाग हेतु रू. 340 लाख, पशुपालन विभाग हेतु रू. 374 लाख, दुग्ध विकास हेतु रू. 53.85 लाख, मत्स्य विभाग हेतु रू. 106.80 लाख, वानिकी कार्यों हेतु रू. 144 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया गया है। जिला योजना में प्राथमिक शिक्षा हेतु रू. 636 लाख, माध्यमिक शिक्षा हेतु रू. 637 लाख, प्राविधिक शिक्षा हेतु रू. 45 लाख, एलोपैथिक चिकित्सा हेतु रू. 626 लाख, आयुर्वेदिक चिकित्सा हेतु रू. 65 लाख का परिव्यय रखा गया है। जबकि जल संस्थान हेतु रू. 700 लाख, पेयजल निगम हेतु रू. 325 लाख, सड़क एवं पुल (लोनिवि) हेतु रू. 900 लाख, पूल्ड आवास हेतु रू. 90 लाख, लघु सिंचाई हेतु रू. 230.92 लाख, सिंचाई हेतु रू. 440 लाख, सहकारिता हेतु रू. 108 लाख, उरेडा हेतु रू. 100लाख, सामुदायिक विकास हेतु रू. 160 लाख, क्रीड़ा विभाग हेतु रू. 90 लाख, युवा कल्याण विभाग हेतु रू. 749 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया है। जिला योजना में पर्यटन विकास की योजनाओं हेतु रू. 260 लाख, अर्थ एवं संख्या विभाग हेतु रू. 40 लाख, समाज कल्याण विभाग हेतु रू. 70 लाख, लघु उद्योग हेतु रू. 35.78 लाख, रेशम विभाग हेतु रू. 20 लाख, सूचना विभाग हेतु रू. 15.65 लाख एवं सेवायोजन विभाग हेतु रू. 15 लाख की धनराशि का परिव्यय अनुमोदित किया गया है।
बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक विजल्वाण, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ वंदना सोनी, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख पुरोला रीता पंवार, ब्लॉक प्रमुख मोरी बचन सिंह पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा सहित जिला योजना समिति के अन्य सदस्य सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.