National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:34 am

खनिज वाहनों की आवाजाही बनी जनता के लिए मुसीबत- मोर्चा  

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

विकासनगर- रात- दिन सैकड़ो खनिज वाहनों की आवाजाही के कारण नंबर एक पुल ,नबावगढ़, विकासनगर के ग्रामीणों का दर्द जानने उनके बीच पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा

यूजेविएनएल के अधिकांश पुल ध्वस्त होने की कगार पर 

अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी एवं उनके साथियों ने वाहनों की आवाजाही से ध्वस्त हो चुकी सड़कें, जोकि तालाब में तब्दील हो चुकी हैं,का हाल देख कर बड़ा आश्चर्यजनक जाताया|   

रात भर अवैध खनिज से भरे ट्रैकों ने कर दी नींद हराम 

आसपास निवासरत ग्रामीणों ने बताया कि रात भर अवैध खनिज से भरे सैकड़ो ट्रैकों की आवाजाही ने सड़क को गढ्ढों में तब्दील कर दिया है, जिस कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है तथा छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल भेजना तक जी का जंजाल बन गया है

मोर्चा ग्रामीणों का शोषण नहीं होने देगा 

नंबर एक पुल, जोकि लगभग 15- 20 वर्ष पूर्व टूट गया था, उसको फिर से हल्के वाहनों के लिए बनाया गया था, लेकिन उस पर भी भारी भरकम खनिज से लदे वाहन दौड़ रहे हैं, जिस कारण किसी भी समय ये पुल ध्वस्त हो सकता हैं

खनिज वाहनों की आवाजाही बनी जनता के लिए मुसीबत- मोर्चा 

नेगी ने जर्जर हो चुके जल विद्युत निगम के पुलों के संबंध में सचिव ऊर्जा श्री आर मीनाक्षी सुंदरम एवं अवैध खनन के संबंध में कमिश्नर गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे से दूरभाष पर वार्ता की, उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया |आबादी के बीचों-बीच वाली सड़क के स्थान पर सेलर वाली सड़क से खनिज वाहनों के परिवहन हेतु मोर्चा ने करवाई के संबंध में जल्द सरकार से वार्ता की बात कही | नेगी ने कहा कि बहुत जल्द ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे | अगर जरूरत पड़ी तो इस खनन के काले कारोबार पर भी हमेशा के लिए रोक लगवाएंगे | मौके पर – विजय राम शर्मा सरदार सिंह चौहान, कुंवर सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत , मोहम्मद असद, मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, देवी दयाल शर्मा, संजय यादव, मुन्ना राम जोशी, फतेह सिंह राणा, पवन, डी आर जोशी, अशोक थापा, अतर सिंह तोमर, जितेंद्र पुंडीर, कालू भाई, इरशाद, जयपाल, विजेंद्र सिंह, काशीराम, पंछी राम, रोहित, बचन सिंह रावत, आशीष कुमार, रणवीर सिंह चौहान, गोविंद, केवल राम, ओमप्रकाश, बलबीर सिंह, पूजा, नरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, हरीश चौहान, बिट्टू चौहान, जगत सिंह चौहान ,इकबाल आदि ग्रामीणों मौजूद थे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.