National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:40 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:40 am

नाकाम गवर्नर के खिलाफ हल्ला बोल आमरण अनशन को चेताया      

नाकाम गवर्नर के खिलाफ हल्ला बोल आमरण अनशन को चेताया      
  प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय            

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील में घेराव/ प्रदर्शन कर गर्वनर, उत्तराखंड ले. जनरल(से.नि.) श्री गुरमीत सिंह को हर मोर्चे पर विफल पाए जाने के खिलाफ आमरण अनशन की चेतावनी देने को लेकर महा. राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर श्री विनोद कुमार को सौंपा |।   

महंगी होती बिजली को रोक पाने में नाकाम     
      नेगी ने कहा कि जब से इनके द्वारा राज्यपाल पद की बागडोर अपने हाथ में ली है ,तब से लेकर आज तक इनके द्वारा किसी भी मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई और न ही कभी जनता का दर्द जानने की कोशिश की | प्रदेश में लगातार महंगी होती बिजली से जनता कराह रही है, लेकिन इनके कानों में आवाज नहीं सुनाई दे रही |इसी प्रकार सहकारी बैंक भर्ती घोटाला, सरकारी भ्रष्टाचार,वनाग्नि से हुए हजारों हेक्टर जंगल खाक होना, अनगिनत बेजुबान पशुओं की वनाग्नि से अकाल मृत्यु आदि तमाम घोटालों/ मामलों में राजभवन की खामोशी/ उदासीनता प्रदेश का बंटाधार करने में लगी है, लेकिन गवर्नर साहब का इन सब बातों से कोई सरोकार नहीं है | जनता चीख- पुकार रही है, लेकिन उनका दर्द गवर्नर साहब को सुनायी नहीं दे रहा | गवर्नर साहब सिर्फ बुके का आदान-प्रदान करने में व्यस्त हैं तथा राजभवन को एक एशगाह बनाकर रख दिया है | राजभवन का कोई भी नियंत्रण सरकार पर नहीं है, जिसकी वजह से अधिकारी बेलगाम हैं तथा आकंठ भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं |     

हर मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं गवर्नर

वहीं दूसरी और एक अन्य ज्ञापन नई ई-रिक्शाओं के पंजीकरण पर रोक लगाने की मांग को भी सौंपा | ‌ मोर्चा गवर्नर साहब को आगाह करता है कि अगर शीघ्र ही जनता की आवाज न सुनी गई तो मोर्चा उनके खिलाफ आमरण कर आर- पार की लड़ाई लड़ेगा| घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह , ग़ालिब प्रधान,अशोक चंडोक, मोहम्मद असद, सलीम मुजीबुर्रहमान , अकरम सलमानी, गुरचरण सिंह,अश्वनी कुमार, आर.पी.सेमवाल, राम सिंह तोमर, एम ए अंसारी, विक्रम पाल,मालती देवी, सायरा बानो,दिनेश राणा, बिल्लू अल्बर्ट, आर.पी. भट्ट, प्रवीण शर्मा पिन्नी, मंगल सिंह, रहबर अली, नरेश ठाकुर,भगत, सोनू, जाहिद, जाबिर प्रधान,सरोज गांधी, प्रवीण पांडे, विनोद जैन, संजय गुप्ता, सफीक पांडे, मोहम्मद आसिफ,भजन सिंह नेगी, तरुण ध्यानी, परवीन, नरेंद्र तोमर, संगीता चौधरी, गोविंद सिंह नेगी, प्रवीण कुमार, दीपांशु अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, समून, भजन सिंह नेगी, गौरव लोधा ,खुर्शीद, परवीन , किशोर भंडारी, सुनीता देवी, बलवंत सिंह राठौर, चौ. मामराज,गौरी रावत, नितिन प्रधान, जयपाल सिंह, मनीष नेगी, सुरजीत सिंह टिम्मू, कुंवर सिंह नेगी, देव सिंह चौधरी, अशोक गर्ग, गफूर ,सलीम मिर्जा, संध्या गुलरिया, जीशान, निर्मला देवी अंकुर चौरसिया, रोबिन, आदि मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.