National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:44 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:44 am

रायपुर की बेटी ने सी.ए बन फाइनेंस संबंधी क्षेत्र में देश सेवा का किया संकल्प

मेघा तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर (छत्तीसगढ़)

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आई.सी.ए.आई सी.ए फाइनल (C.A) का रिजल्ट 11 जुलाई को सुबह 11 बजे जारी किया गया। राजधानी रायपुर से सुंदर नगर निवासी सुरेश कुमार तिवारी एवं सुनीता तिवारी की पुत्री ईशा तिवारी ने इस परीक्षा में सफलता अर्जित की। ईशा की पाँच वर्षों की कड़ी मेहनत का नतीजा रहा कि आज उन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनसे हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सी.ए बनने का लक्ष्य उन्होंने बारहवीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही निर्धारित कर लिया था। बारहवीं के बाद बी.कॉम करने के साथ ही उन्होंने सी.ए की पढ़ाई लगन से करनी शुरू की। उनके माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्य विशेषकर मामा,मौसी हर समय उनका मनोबल बढ़ाते रहें, जहां भी वो कमजोर पड़ती हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्तियों से पूरा परिवार हौसला बढ़ाने में कमी नहीं करता।

  1. लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
  2. कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

इस डिग्री को हासिल करने के लिए ईशा ने पिछले पांच वर्षों में ना सिर्फ सोशल मीडिया से दूरी रखी बल्कि बड़े त्योहार होली, दीपावली तक में जब परिवार के बाकी सदस्य खुशियां मना रहे होते तो ईशा सिर्फ पढ़ाई ही करती। दिन रात की मेहनत का नतीजा यह रहा कि आज वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाई। उनकी इस सफलता पर परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश है, एवं उन्होंने रिजल्ट आने पर आगे चलकर देश की सेवा करने का लक्ष्य भी तय कर रखा है ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.