National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 2:00 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 2:00 am

एस पी उत्तरकाशी ने किया यमुनोत्री धाम का दौरा

दीपक नेगी की रिपोर्ट

उत्तरकाशी उत्तराखंड

एस पी उत्तरकाशी ने किया यमुनोत्री धाम का दौरा
यात्रा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मगणों को ब्रीफ कर बरसात सीजन मे सतर्कता बरतने के दिये निर्देश

पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है, लगातार बारिश/बरसात सीजन के मध्यनजर आज 12.07.2024 को श्री अर्पण यदुवंशी,पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया। यात्रा रूट पर पड़ने वाले पुलिस बैरियर व चेकपोस्ट पर नियुक्त कर्मियों को बरसात सीजन के दौरान सुरक्षित यात्रा हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। जानकीचट्टी मे उनके द्वारा टोकन काउंटर, घोड़ा पड़ाव व फर्स्ट मेडिकल रिस्पॉन्ड केंद्र का निरीक्षण के व्यवस्थाओं को परखा गया। उनके द्वारा यात्रा सीजन ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी कर्मगणों को पहले 2 माह के दौरान यात्रा के सुरक्षित व सुचारु संचालन के लिये बधाई दी गयी। जवानों को ब्रीफ करते हुए उनके बताया गया कि बारिश/बरसात के दौरान पहाड़ी मार्गों पर जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग/ भू-स्खलन का खतरा बना रहता है, इसलिये बरसात के दौरान सभी अतिरिक्त सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। भू-स्खलन/ आपदा प्रभावी क्षेत्र पर सावधानी रखें, हालांकि बरसात के दौरान श्रद्धालु कम मात्रा मे यात्रा पर आ रहे हैं, फिर भी हम लोगों को पुरी मुस्तैदी बरतनी है, अत्यधिक बारिश, लैंडस्लाइडिंग व अन्य आपातकालीन स्थिति मे तुरन्त सूचनाओं का आदान-प्रदान कर तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान रुकवाना सुनिश्चित करेंगे। रात्रि मे यात्रा पूर्णतया बंद रखें। सभी लोग “अतिथि देवो भवः” की थीम पर कार्य करते हुये यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की हर प्रकार से सहायता व मदद करेंगे। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नियुक्त कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गयी। SDRF व पुलिस जवानों को किसी भी आपदा व दुर्घटना पर तुरंत रिस्पांड करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उनके द्वारा विपरीत परस्थितियों मे ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों की समस्याओ का भी जायजा लिया गया। यमुनोत्री धाम पर पहुंचकर उनके द्वारा माँ यमुना जी के दर्शन व पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया। स्थानीय लोगों व तीर्थ पुरोहितओं से यात्रा का फीडबैक लेने के उपरांत उनके द्वारा यमुनोत्री पुलिस चौकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, विपरीत परस्थितियों मे ड्यूटी पर तैनात जवानों की हौसलाअफजाई की गयी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.