National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 6:31 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 6:31 pm

विकासनगर के माननीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान जी द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन अपने दिनकर विहार स्थित कैम्प कार्यालय पर किया गया।

 

विकासनगर के माननीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान जी द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन अपने दिनकर विहार स्थित कैम्प कार्यालय पर किया गया।

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

दिनांक 05.07.2024 को विकासनगर के माननीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान जी द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन अपने दिनकर विहार स्थित कैम्प कार्यालय पर किया गया। मीडिया से रूबरू होते हुए विधायक जी ने कहा कि बुधवार को विकासनगर के मुख्य बाज़ार में हुई जानलेवा हमले जैसी घटना और बीते शनिवार को हरबर्टपुर में एक लड़की को भगा ले जाने वाली घटना काफ़ी ही गम्भीर विषय है। विधायक जी ने कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों को सकुशल करने की है। जैसा कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर यह कहा जाना कि स्थानीय विधायक पूरे घटना के समय कहां रहे, तो मैं कहना चाहता हूं कि मेरे द्वारा ऐसी घटनाओं में पहली प्राथमिकता उस व्यक्ति और युवक को अच्छा ईलाज कैसे मिले यह होती है, नाकि लोगों के बीच नेता बनकर जाने की। मुझे जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तो मेरे द्वारा इस घटना में घायल युवक के लिए दून अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट से बात कर बेहतर ईलाज के लिए कहां गया। जैसा कि सभी को जानकारी है कि घटना में घायल युवक का ईलाज ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट में ईलाज चल रहा है। जिसकी आंख की सर्जरी हो चुकी है, उसकी दूसरी आंख को कैसे बचाया जा सकता है इस पर डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है। इसके साथ ही जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया उन दोनों युवकों पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही की जा रही है। सवाल केवल इस घटना का ही नहीं है बल्कि हरबर्टपुर में पिछले सप्ताह हुई घटना से भी हमे सीखना होगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि इन सब के पीछे कुछ और ही चल रहा है। क्षेत्र में भर्ती ऐसी वारदातों के पीछे नशा तो एक बड़ा कारण नहीं है, यह भी सोचने वाली बात है। हरबर्टपुर में हुई घटना के बारे में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर विधायक जी ने कहा कि जब कानून का रखवाला ही कानून को हाथ में लेकर चलेगा तो फिर इसके पीछे छुपी सच्चाई को लोगों के बीच भी जरूर लाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी वारदातों से क्षेत्र की भोलीभाली जनता बच सके। हरबर्टपुर की घटना में तो एक वकील का नाम सामने आया है जिसके द्वारा इससे पहले भी ऐसी ऐसी घटनाओं में शामिल होना पाया गया। विकासनगर बार एसोसिएशन द्वारा उस वकील के खिलाफ जो एक्शन लिया जा रहा है उसकी तारीफ की जानी चाहिए। विधायक जी ने कहा कि इस घटना के बाद उनकी जिले के पुलिस अधीक्षक से वार्ता हुई है जिसमें क्षेत्र में बढ़ रही ऐसी अपराधी घटनाओं को रोकने के लिए भारी राज्यों से लोगों पर नजर रखने पर विचार हुआ है। विधायक जी ने कहा कि मैं मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहूंगा कि वह समय-समय पर ऐसी घटनाओं को काफी समझदारी के साथ लोगों के बीच पहुंचने का काम कर रहे हैं। और कई ऐसी घटनाएं भी सामने आती है जो की मीडिया के द्वारा ही शासन एवं प्रशासन तक पहुंच पाती है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *