National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 25, 2026 1:50 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 25, 2026 1:50 am

प्राइवेट स्कूल लेट फीस के नाम पर लूट रहे अभिभावकों को- मोर्चा

लेट फीस के नाम पर ₹50 प्रतिदिन और अतिरिक्त जुर्माना पांच हजार |

अंकुश न लगा तो मंत्री/ अधिकारियों का होगा तख्तापलट | दो-तीन माह की लेते हैं एडवांस फीस, उसका क्या इनके आगे अधिकारियों की बंध रही घिग्गी 

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

विकासनगर – जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वैसे तो प्रदेश भर के अधिकांश नामी- गिरामी (..बड़े वाले) प्राइवेट स्कूल लेट फीस के नाम पर जुर्माना (जजिया कर) वसूलते हैं, लेकिन डीपीएसजी नमक प्राइवेट स्कूल्स लेट फीस के नाम पर ₹50 प्रतिदिन एवं जिस दिन फीस जमा कराई गई ₹50 प्रतिदिन के हिसाब से एवं एक माह की निर्धारित अवधि के पश्चात अतिरिक्त जुर्माना ₹5000 वसूल रहे हैं ,जोकि खुली लूट है, लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है |अभिभावक डर के कारण आवाज नहीं उठा पाते ,जिसका भरपूर फायदा ये लूटपाट केंद्र बन चुके प्राइवेट स्कूल्स उठा रहे हैं |इन स्कूल स्वामियों की संवेदनाएं बिल्कुल मर चुकी हैं | लेट फीस लेने के मामले में अन्य नामी- गिरामी स्कूल भी पीछे नहीं हैं | नेगी ने कहा कि मध्यम वर्गीय व गरीब अभिभावक अपना पेट काटकर अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाने के उद्देश्य से इन प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ाते हैं, लेकिन किसी कारण यथा बीमारी, दुर्घटना, रोजगार में मंदी, शादी- विवाह इत्यादि आकस्मिक खर्चों की वजह से फीस जमा करने में थोड़ा -बहुत देर कर देते हैं, जिसका फायदा उठाना ये प्राइवेट विद्यालय बखूबी जानते हैं |नेगी ने हैरानी जताई कि ये विद्यालय एडवांस में दो-तीन माह की फीस जमा करवा लेते हैं पर कोई अलग से ब्याज व पारितोषिक नहीं देते, लेकिन दो दिन भी फीस लेट हो जाए तो जुर्माना वसूल लेते हैं | हैरानी की बात यह है कि यह सारा खेल अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन इन स्कूलों के आगे इनकी घिग्गी बंध जाती है | मोर्चा मंत्री व अधिकारियों को आगाह करता है कि इसका संज्ञान लें, वरना आर -पार की लड़ाई होगी| पत्रकार वार्ता में- अशोक चंडोक, मुजीबुर्रहमान सलीम, अमित जैन व मुकेश पसपोला शामिल थे|

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.