अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”
श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा
आज ही के दिन परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा हुआ था त्रिशूल स्थापना
जनपद अम्बेडकर नगर के जलालपुर तहसील अंतर्गत रामगढ़ रोड पर श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद, स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भक्तों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । आज ही के दिन इस जिले का सौभाग्य था कि इसी आश्रम पर विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का आगमन हुआ था और पूज्य गुरुदेव भगवान ने अपने कर कमलों द्वारा त्रिशूल स्थापना किया था। 29 जून 2009 को जब गुरूदेव भगवान का आगमन हुआ था तो उस समय भक्त के साथ साथ इन्द्र भी खुश हुए थे पूरा दिन इन्द्र वर्षा कर रहे थे। एक तरफ इन्द्र द्वारा वर्षा हो रही थी तो दूसरी तरफ गुरूदेव भगवान द्वारा
अमृत वाणी की अमृत वर्षा हो रही थी। भगवान और देवगण दोनों वर्षाओं से भक्तगण निहाल हो रहे थे । उसी दिन से परंपरागत श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद में वार्षिक भंडारे का आयोजन कर समस्त भक्तगणों द्वारा गुरूदेव भगवान के रूप और स्वरूप को याद किया जाता है। तब से लेकर आज तक श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद का बहुत विकास हुआ है । आश्रमीय बिल्डिंग से लेकर भक्तगणों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूज्य गुरुदेव भगवान की कृपा भी बराबर इस आश्रम पर बनी हुई है और उनकी विद्या का प्रचार प्रसार हो रहा है। इस अवसर पर पूज्य बलराम महराज जी पूज्य रावण महराज जी, मिस्त्री बाबा, आशीष बाबा संकीर्तन के माध्यम से भक्तगणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजा साहब गोरखपुर, पूर्व ब्लाक प्रमुख सहेन्द्र वर्मा, सपा नेता हीरा पहलवान , राजकुमार सिंह, राजपत एडवोकेट,
कोआपरेटिव डायरेक्टर राघवेन्द्र सिंह,एडीओ पंचायत प्रदीप दूबे, एडीओ पंचायत बांकेलाल मौर्य, डाक्टर लालबहादुर मौर्य, एड्वोकेट सुप्रीम कोर्ट, राम आसरे यादव प्रगतिशील किसान , राम बहादुर सिंह, धीरेंद्र सिंह रमेश सिंह यशवंत यादव, विजेंद्र सिंह,राधेश्याम शर्मा, कृष्णा राय, एलआइयू रामसिंह यादव, चितबहाल वर्मा पूर्व प्रधान, दीवान अजय सिंह गोरखपुर के भगत आदि लोग उपस्थित रहे।






